फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HUndereds of people's licence will be cancelled, know if you are among them

सैंकड़ों लोगों के लाइसेंस होंगे रद्द, देखिए कहीं आप तो नहीं इनमें शामिल

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
HUndereds of people's licence will be cancelled, know if you are among them
डीएल

यूटी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम अब तक 361 लोगों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश संबंधित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) को भेज चुकी है। पुलिस ने शहर में 9 नवंबर से  रेड लाइट जंप करने वाले, ड्राइविंग के समय मोबाइल सुनने वाले, ओवर स्पीड और बिना सीट बेल्ट वालों के खिलाफ स्पेशल मुहिम चला रखी है। 

विज्ञापन


इन यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस उनके लाइसेंस  रद्द करवा रही है। अब तक ट्रैफिक पुलिस ने कुल 361 लोगों के लाइसेंसों को रद्द करने के लिए सिफारिश की है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ईश सिंघल ने बताया कि जो भी वाहन चालक इन चारों नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते है तो उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा जा चुका है। पकड़े गए लोगों का तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द होगा। साथ में जो जुर्माना है वो भी भरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहर से ही है 200 आफेंडर

HUndereds of people's licence will be cancelled, know if you are among them
driving

ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए 361 वाहन चालकों में 200 वाहन चालक शहर के ही। जिनके लाइसेंसों को रद्द करने के लिए  यूटी आरएलए को कहा जा चुका है। जबकि बाकी के लोग पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के है। 

पुलिस विभाग ने उनके संबंधित आरएलए को पत्र लिख कर उनके लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की है। वहीं एसपी बताते है कि इसमें कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही है। कई बार पकड़ा गया व्यक्ति जानबूझ कर लाइसेंस नहीं देता। 

जिस पर विभाग जब वह व्यक्ति  चालान भरने जाता है तो उस समय उसका लाइसेंस लेकर जब्त कर लिया जाता है और उसके लाइसेंस को जब्त करने के लिए आरएलए को कहा जाता है।

वहीं साल 2015 में ट्रैफिक पुलिस ने तीन बार चालान होने पर 414 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए सिफारिश की थी। जिसके बाद पुलिस की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए आरएलए ने 299 लोगों के लाइसेंस कैंसल  कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed