सैंकड़ों लोगों के लाइसेंस होंगे रद्द, देखिए कहीं आप तो नहीं इनमें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम अब तक 361 लोगों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश संबंधित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) को भेज चुकी है। पुलिस ने शहर में 9 नवंबर से रेड लाइट जंप करने वाले, ड्राइविंग के समय मोबाइल सुनने वाले, ओवर स्पीड और बिना सीट बेल्ट वालों के खिलाफ स्पेशल मुहिम चला रखी है।
इन यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस उनके लाइसेंस रद्द करवा रही है। अब तक ट्रैफिक पुलिस ने कुल 361 लोगों के लाइसेंसों को रद्द करने के लिए सिफारिश की है।
एसपी ट्रैफिक ईश सिंघल ने बताया कि जो भी वाहन चालक इन चारों नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते है तो उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा जा चुका है। पकड़े गए लोगों का तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द होगा। साथ में जो जुर्माना है वो भी भरना पड़ेगा।
इसमें शहर से ही है 200 आफेंडर
ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए 361 वाहन चालकों में 200 वाहन चालक शहर के ही। जिनके लाइसेंसों को रद्द करने के लिए यूटी आरएलए को कहा जा चुका है। जबकि बाकी के लोग पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के है।
पुलिस विभाग ने उनके संबंधित आरएलए को पत्र लिख कर उनके लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की है। वहीं एसपी बताते है कि इसमें कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही है। कई बार पकड़ा गया व्यक्ति जानबूझ कर लाइसेंस नहीं देता।
जिस पर विभाग जब वह व्यक्ति चालान भरने जाता है तो उस समय उसका लाइसेंस लेकर जब्त कर लिया जाता है और उसके लाइसेंस को जब्त करने के लिए आरएलए को कहा जाता है।
वहीं साल 2015 में ट्रैफिक पुलिस ने तीन बार चालान होने पर 414 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए सिफारिश की थी। जिसके बाद पुलिस की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए आरएलए ने 299 लोगों के लाइसेंस कैंसल कर दिए थे।