फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humidity and mercury increased, rainfall forecast for punjab haryana chandigarh

उमस और पारा बढ़ा, पंजाब-हरियाणा चंडीगढ़ में शनिवार रात से दो दिन अच्छी बारिश के आसार

Sat, 04 Jul 2020 11:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Humidity and mercury increased, rainfall forecast for punjab haryana chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : PTI
उत्तर भारत की ओर से मौसम की गतिविधियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही उमस और पारा भी तेजी से गति पकड़ रहा है। शुक्रवार को लोग दिन भर उमस से परेशान दिखे। धूप हल्की थी, मगर लोग पसीने से तर-ब-तर थे। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून के सक्रिय होने के लिए स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात से मौसम में बदलाव की आहट शुरू हो जाएगी। रात में बादल छा सकते हैं। रविवार से बारिश की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग ने पांच और छह जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। करीब 70 एमएम तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मानूसन 24 जून को पहुंच गया था। मगर उसके बाद से अच्छी बारिश का इंतजार है। बीच में एक दो बार बारिश हुई, मगर इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ बई। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, अब मौसम में बदलाव की झलक दिख रही है। अब तक उत्तर भारत में निष्क्रिय चल रहे मानसून के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून की टर्फ रेखा अब दक्षिण से उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। अरब सागर में हलचल बढ़ी है और गुजरात के पास एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इसके असर से पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार बनेंगे। पांच जुलाई को बारिश शुरू होगी, जो सात जुलाई तक रुक-रुक कर होती रहेगी।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 75 फीसदी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम मात्रा 49 फीसदी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 24 घंटे के बाद चंडीगढ़ सहित हरियाणा, पंजाब में भी अच्छी बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed