फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huge destruction of crop in punjab, haryana due to rain

'बेरहम' बारिश: यहां 1600 करोड़ की फसल 'बर्बाद'

Tue, 03 Mar 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
huge destruction of crop in punjab, haryana due to rain

पंजाब और हरियाणा में दो दिन से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और आलू की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


पंजाब में इस बार आलू की बंपर फसल होने की उम्मीद थी। आलू की 20 फीसदी फसल की भी पुटाई नहीं हुई थी कि बारिश ने खेतों को लबालब कर दिया। इससे फसल के काली पड़ने और गलने का खतरा बढ़ गया है। जालंधर में सोमवार सुबह से बारिश की बौछारों के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान फिर गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


लुधियाना में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलती रहीं। 24 घंटे के दौरान शहर में 41.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पटियाला में सोमवार शाम तक 65.9 मिलीमीटर पानी बरस चुका था। निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार हेक्टेयर की फसल खराब

huge destruction of crop in punjab, haryana due to rain

किसान संगठनों का दावा है कि बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से अब तक गेहूं की फसल को करीब 25 फीसदी और आलू की फसल को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी कराई जाए और पीडि़त किसानों को मुआवजा दिया जाए।

उधर, गुरदासपुर में कृषि विभाग की विशेष टीम ने मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. लखविंदर सिंह हुंदल के नेतृत्व में गांव सरावां, दाखला, हरदान, नंगल, आली नंगल, डुगरी, खोखर, दबूडी, उमरपुरा का दौरा करके बारिश से नुकसान का जायजा लिया।

कंफेडरेशन ऑफ पोटेटो सीड फार्मर्स के प्रधान सुखजीत सिंह भट्टी का कहना है कि सूबे में फिलहाल 50 हजार हेक्टेयर जमीन में सीड का आलू तैयार है जिसकी पुटाई का काम चल रहा था।

बारिश से खेतों में पानी जमा होने के कारण आलू की पुटाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। बारिश से 15 से 20 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है।

हरियाणा में जमीन पर बिछ गई करोड़ों की गेहूं

huge destruction of crop in punjab, haryana due to rain

प्रदेश भर में शनिवार शाम से लेकर सोमवार तक 100 एमएम से ज्यादा बरसात हुई है। जिस कारण गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। कृषि विशेषज्ञों का अनुमान है कि जो फसल इस समय जमीन पर बिछ गई है, उसमें उत्पादन पर काफी असर होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे गेहूं के उत्पादन में 10 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

जिसका सीधा असर प्रदेश में कुल गेहूं उत्पादन पर होगा। कृषि विभाग के अनुसार हरियाणा में इस बार करीब 24 लाख 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। इसमें गेहूं का अनुमानित उत्पादन 46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 11 करोड़ 27 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें से यदि 10 प्रतिशत कम होता है तो यह एक करोड़ 12 लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं का उत्पादन कम होगा, जिसकी न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से कीमत 1634 करोड़ रुपये से अधिक बनती है। इस तरह से प्रदेश के किसानों को 1634 करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका लगा है।

गिरदावरी के आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित इलाकों की विशेष गिरदावरी कर जल्द रिपोर्ट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed