फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   https://www.amarujala.com/chandigarh/punjab-bjp-president-sunil-jakhar-tweets-about-cm-bhagwant-mann-regarding

Jalandhar: भाजपा सासंद हंसराज हंस पर धांधली के आरोप, लाल बादशाह दरबार नकोदर के सेवादार ने दी शिकायत

Tue, 20 Feb 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 01:12 PM IST
सार

शिकायतकर्ता कुंदन साईं ने आरोप लगाया है कि डेरे के नाम पर सोना भी खरीदा गया है। मगर, डेरे में आजतक कभी सोना नहीं चढ़ाया गया और न ही कहीं देखा गया है। ये फर्जीवाड़ा हलका विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान की छत्रछाया में हो रहा है। 

विज्ञापन
https://www.amarujala.com/chandigarh/punjab-bjp-president-sunil-jakhar-tweets-about-cm-bhagwant-mann-regarding
Hansraj hans - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के कस्बा नकोदर स्थित बापू लाल बादशाह दरगाह के सेवादार ने दरगाह के गद्दनशीन व दिल्ली पश्चिमी से भाजपा सांसद हंस राज हंस और नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर पर धांधली के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत एसएसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर से की गई है। 
विज्ञापन


डेरा बाबा अलमस्त बापू लाल बादशाह दरगाह के 20 साल पुराने सेवादार कुंदन साईं निवासी अशोक विहार, नकोदर ने कहा कि हंस राज हंस ने कमेटी के फंड्स का दुरुपयोग किया है। कुंदन साईं के साथ साथ हरि मित्तल, पुरुषोत्तम लाल बिट्टू निवासी मोहल्ला ऋषि नगर, टिम्मी गिल, टिम्पल गिल निवासी मोहल्ला मितले भी शामिल थे। हंस राज हंस की आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है और उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
विज्ञापन


वार्ता में कुंदन साईं ने आरोप लगाया है कि डेरे के नाम पर सोना भी खरीदा गया है। मगर, डेरे में आजतक कभी सोना नहीं चढ़ाया गया और न ही कहीं देखा गया है। ये फर्जीवाड़ा हलका विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान की छत्रछाया में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदन साईं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ी धांधली तब सामने आई जब 21 मई 2022 को राजस्थान की एक फर्म के नाम का करीब 14.18 लाख रुपये बिल बना था। उस बिल को तीन दिन बाद 23.13 लाख रुपये बना दिया गया। जिसमें सीधी सीधी नौ लाख रुपये की धांधली की गई। ये बिल कमेटी के रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ऐसे कई बिल हैं, जिसमें धांधली के साफ सबूत हैं। कुंदन साईं ने कहा- शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुंदन साईं ने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग स्वयं समिति के सदस्य बन गए हैं। अपनी मर्जी से दरगाह में अलग-अलग तरीकों से धोखाधड़ी की जा रही है।


विधायक बोली-सभी आरोप निराधार
वहीं नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। मैं दरगाह में माथा टेकने जाती हूं तो वहां का प्रसाद लेकर जरूर खाया है। मैं दरगाह को अगर कुछ दे नहीं सकती तो उससे लेने का मुझे कोई अधिकार नहीं है। मैंने कभी दरगाह की एक सिक्का तक नहीं लिया, सोना तो दूर की बात है। बाहर से सदस्य लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमेटी के चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हुए थे उन्होंने किसी को सहयोग नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed