फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC CET Group C: Schedule of five groups released, exams to be held on 30-31 Dec

HSSC CET Group C: पांच ग्रुपों का शेड्यूल जारी, 30-31 को परीक्षाएं, करनाल-कुरुक्षेत्र में होंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 22 Dec 2023 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 11:23 PM IST
सार

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 26 से निकाल सकेंगे। 6 और 7 जनवरी को भी परीक्षाएं होंगी। इसको लेकर जल्द एक और शेड्यूल आएगा। 

विज्ञापन
HSSC CET Group C: Schedule of five groups released, exams to be held on 30-31 Dec
HSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पांच ग्रुपों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। सुबह और शाम दो सत्रों में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए आयोग ने 30 और 31 दिसंबर की तिथियां तय की हैं। इन ग्रुपों की परीक्षाएं करनाल और कुरुक्षेत्र में होंगी। इसके अलावा, 6 और 7 जनवरी को भी स्क्रीनिंग परीक्षाएं होंगी। इसके लिए आयोग जल्द शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन


आयोग ने ग्रुप सी के कुल 32 हजार पदों के लिए 63 ग्रुप बनाए थे। 12 हजार पदों के लिए 56 और 57 नंबर ग्रुप के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं। इनके अलावा, शेष 61 वर्गों की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें से शुक्रवार को पांच ग्रुपों का शेड्यूल जारी किया गया।
विज्ञापन


ग्रुप 30 व 23 के अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में होगी, जबकि ग्रुप 22, 16 और 47 के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 31 दिसंबर को दोनों सत्रों में होंगी। 26 से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी जिन ग्रुपों में अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी, उनके परीक्षा केंद्र पंचकूला में बनाए जाएंगे। अधिक संख्या होने पर करनाल और कुरुक्षेत्र जिले में परीक्षा केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed