फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGMC Issue, Prakash Singh Badal, SAD

HSGMC के खिलाफ क्या बादल अब कोर्ट जाएंगे?

Sun, 27 Jul 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 27 Jul 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
HSGMC Issue, Prakash Singh Badal, SAD

एचएसजीएमसी के खिलाफ पंथक मोर्र्चा लगाने का कार्र्यक्रम रद्द होने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का इस्तीफा और उनकी जगह उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल का सीएम बनना भी लटक गया।

विज्ञापन


रविवार की पंथक कांफ्रेंस में बादल ने यह घोषणा करनी थी, लेकिन अकाल तख्त साहिब के आदेश पर इसे रद्द कर दिया गया और सुखबीर से संबंधित ऐलान भी लटक गया।

इस पर शिअद कोर कमेटी की शनिवार को यहां हुई बैठक में मुहर लगनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बैठक में इस मसले पर कोई चर्चा नहीं हुई।

अकाल तख्त के अंतिम फैसले तक करेंगे इंतजार

HSGMC Issue, Prakash Singh Badal, SAD

तीन घंटे तक चली कोर कमेटी बैठक में अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद पैदा हुई स्थिति पर अकाली दल की लीडरशिप ने विचार किया और इस नतीजे पर पहुंचे कि जब तक अकाल तख्त साहिब एचएसजीएमसी के मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं कर लेता, अकाली दल अपनी रणनीति नहीं बनाएगा।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कमेटी की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि वह जत्थेदार साहिब से यह नहीं पूछ सकते कि वह फैसला कब करेंगे। इसलिए इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुला है कोर्ट जाने का विकल्प

HSGMC Issue, Prakash Singh Badal, SAD

हरियाणा एसजीएमसी के मामले में कोर्ट जाने संबंधी सवाल पर बादल ने कहा, यह विकल्प भी खुला हुआ है, क्योंकि भारत के अटॉर्नी जनरल ने भी राय वही दी है, जो हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं।

उन्होंने इस बात को गलत बताया कि पंथ दोफाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा, कुछ रिजेक्टड लोग इसे हवा दे रहे हैं। सहारनपुर की हिंसक घटनाओं की निंदा करतेकोर कमेटी ने अपना तीन सदस्यीय शिष्टमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए भेजने का फैसला किया। इस शिष्टमंडल में सुखदेव सिंह ढींढसा, स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल और तोता सिंह शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed