HSGMC ने ये किससे कर दी बादल की तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के एक सदस्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तुलना अंग्रेज जॉन साइमन से करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान जिस तरह भारतीयों ने साइमन गो बैक का नारा दिया था।
ठीक वैसे ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में बादल गो बैक का नारा दिया जाएगा। एचएसजीपीसी की 11 सदस्यीय कार्य समिति की बैठक में बादल के विरोध की रूपरेखा बन चुकी है।
इस बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इनेलो के स्टार प्रचारक के रूप में आ रहे हैं। जिसे लेकर एचएसजीपीसी तल्ख रवैया अपनाए हुए है।
हरियाणा सिख विरोधी हैं बादल
एचएसजीपीसी की 11 सदस्यीय कार्य समिति के सदस्य जगदेव सिंह मटदादू ने इस संवाददाता से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि बादल हरियाणा के सिखों के विरोधी हैं।
जानकारी है कि एचएसजीपीसी ने बादल का विरोध दर्ज करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। बादल के हरियाणा में प्रवेश करते ही बादल गो बैक, बादल गो बैक के नारे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ भी सिखों के प्रति अप शब्दावली का प्रयोग कर चुके हैं। अगर वे भी बादल के साथ हरियाणा के सिखों को बरगलाने के लिए आते हैं, तो उनका भी विरोध किया जाएगा।
कांग्रेस से मांगी दस सीटें
एक सवाल का जवाब देते हुये जगदेव सिंह मटदादू ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में सिख विधायकों की संख्या नाममात्र है।
इस बार कमेटी ने जगदीश झींडा की अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर से सिख बाहुल्य क्षेत्रों में दस सीटें मांगी हैं।
जिनमें जिला सिरसा के रानियां, कालांवाली, डबवाली सहित रतिया, टोहाना, पेहवा, असंध, जगाधरी, अंबाला सिटी तथा कालका शामिल हैं। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने सिख उम्मीदवार को उतारे जाने का भरोसा दिलाया है।
कांग्रेस के साथ मंच सांझा करने को तैयार
एचएसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य जगदेव मटदादू ने स्पष्ट किया कि सिखों की मांग को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरा करके उन पर अहसान किया है। इस अहसान का बदला वे कांग्रेस को वोट देकर करेंगे।
अगर कांग्रेस उम्मीदवार चाहेंगे, वे उनके साथ मंच भी सांझा करेंगे। मटदादू ने स्पष्ट किया कि हलका डबवाली से कांग्रेस देवीलाल परिवार से उम्मीदवार उतारने की पक्ष धर है। जिसका वे विरोध करेंगे।
उन्होंने अपने निर्णय के संबंध में एचएसजीपीसी नेताओं को अवगत करवा दिया है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के अतिरिक्त किसी अन्य उम्मीदवार को भी समर्थन दे सकते हैं।