फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How will prevention be done... Dengue patients are being admitted along with normal patients

Chandigarh News: कैसे होगा बचाव... डेंगू के मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ किया जा रहा भर्ती

Sat, 05 Oct 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
How will prevention be done... Dengue patients are being admitted along with normal patients
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब मरीजों की कुल संख्या 69 पर पहुंच गई है। वहीं, बचाव के नाम पर स्वास्थ्य विभाग महज खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि जीएमएसएच-16 की इमरजेंसी में बुखार व डेंगू के साथ ही अन्य मरीजों को एक जगह रखा जा रहा है। ऐसे में वहा भर्ती अन्य बीमारियों के मरीजों पर भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। इमरजेंसी के डॉक्टर चाह कर भी जगह की कमी के कारण मरीजों को मच्छरदानी में नहीं रख पा रहे हैं। हालांकि बुखार और डेंगू के मरीजों के लिए इमरजेंसी में बनाए गए आइसोलेशन एरिया में बेड आरक्षित किए गए हैं। लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें अन्य एरिया में भी शिफ्ट करना पड़ रहा है। डेंगू के साथ ही बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जीएमएसएच की इमरजेंसी में इवनिंग फीवर क्लिनिक शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत दोपहर 2:00 से शाम 8:00 बजे तक बुखार के मरीजों को देखने के लिए इमरजेंसी में अलग डॉक्टर और टीम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कैसे फैल सकता है डेंगू, जान लीजिए : वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि डेंगू के समय आम मच्छर वायरस के संवाहक की भूमिका निभाता है जो स्वस्थ व्यक्ति को काटने पर डेंगू का मरीज बना सकता है। इसलिए डेंगू के मरीजों को मच्छरदानी में रखने का निर्देश हैं। बचाव के लिए जरूरी है कि डेंगू के मरीज को 24 घंटे मच्छरदानी में रखा जाए। डेंगू सामान्य तौर पर एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है। आमतौर पर मादा एडीज मच्छर इसके वायरस फैलाती है, जो दिन में काटती है। एडीज एजिपटाई और एडीज एल्बोपेक्टस मच्छरों की प्रजाति डेन वायरस फैलाते हैं जो डेंगू का कारण बनते हैं। इसमें तीव्रता के अनुसार डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 वायरस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed