{"_id":"060ba9827b3cf3e6e493e6e946ea4f4d","slug":"how-to-be-safe-from-diseases-in-summer-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में ये करें और बचें वायरल इंफेक्शन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में ये करें और बचें वायरल इंफेक्शन से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Apr 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की मार का असर अब चंडीगढ़ के लोगों पर दिखाई देने लगा है। गर्मी के चलते सिरदर्द, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीजीआई, सेक्टर-16 अस्पताल और जीएमसीएच-32 में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पीजीआई में प्रतिदिन ऐसे दो सौ से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जबकि जीएमसीएच-32 और सेक्टर-16 के अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
बीमारियों के लक्षण
खुजली के संग त्वचा में जलन, मीजल्स-तेज बुखार, जुकाम, गले में खराश, सूजन, आंख लाल होना, शरीर में थकान, पेटदर्द, भूख कम होना और आंखों में पीलापन।
ऐसे करें बचाव
साफ पानी पिएं
भोजन ढककर रखें
फूड पाइजनिंग से बचें
फल सब्जियों का धोकर प्रयोग करें
तैलीय पदार्थों का कम से कम इस्तेमाल करें
खाली पेट घर से न निकलें
स्टमक फ्लू की बीमारी बढ़ी
डाक्टरों के अनुसार गर्मी की वजह से स्टमक फ्लू भी बढ़ रहा है। यह संक्रमित खाना खाने से आंत्रशोथ या गैस्ट्रोएंटराइस हो जाता है। इससे प्रभावित व्यक्ति को अतिसार तक हो सकता है। डॉ. मोनिका ने बताया कि गैस्ट्रोएंटराइटिस वायरस के संक्रमण से नोरोवायरस, रोटावायरस, एस्ट्रोवायरस बढ़ते हैं। इससे बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर सेब का जूस और सोडा आदि का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाली पेट बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
कोट्..............
गर्मी की वजह से बीमारियां बढ़ी हैं। इसकी वजह से थकान हो जाती है। आमतौर पर लोग धूप में ज्यादा रहते हैं। गर्मी और धूप से बचने के लिए खूब पानी पिएं और यदि ब्लड प्रेशर नार्मल है तो नींबू लें।
विज्ञापन
प्रो. अतुल सचदेवा, डायरेक्टर प्रिंसिपल,
जीएमसीएच-32 चंडीगढ़