फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How online studies are going on, committee will be formed to check quality

ऑनलाइन कैसे चल रही पढ़ाई, गुणवत्ता की जांच के लिए बनेगी कमेटी

Fri, 21 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
How online studies are going on, committee will be formed to check quality
चंडीगढ़। कोरोना के कारण पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए हर विश्वविद्यालय में एक कमेटी बनेगी। नोट्स आदि किस माध्यम से भेजे जा रहे हैं, यह भी चेक होगा। यदि किसी शिक्षक की ओर से भेजी जा रही शिक्षण सामग्री गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरेगी तो उन्हें नोटिस जारी होंगे। कोरोना के आने के बाद यूजीसी ने ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तमाम शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई ऑफलाइन हो गई थी, लेकिन तीसरी लहर ने फिर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी।
विज्ञापन

यूजीसी ने कहा है कि पढ़ाई की गुणवत्ता सभी को बनाए रखनी है। उन्होंने तर्क दिया था कि ऑफलाइन पढ़ाई में विद्यार्थी सामने होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता है तो वह कई बार पूछते हैं, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों को नेटवर्क से लेकर तमाम समस्याएं रहती हैं। ऐसे में शिक्षक अपने पढ़ाने के तौर तरीकों को और बेहतर करें ताकि छात्रों को पढ़ाया गया पाठ समझ आ सके। मेल आदि के जरिए आने वाली शिकायतों के निवारण भी समय से करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि ऑनलाइन पढ़ाई और सामग्री की जांच होती है तो कई कमियां निकलकर आएंगी, लेकिन इसकी जांच निष्पक्षता से होनी चाहिए। पिछले साल कुछ शिक्षकों की शिकायतें मिली थीं कि वह किताब की फोटो खींचकर छात्रों को नोट्स के रूप में भेज रहे हैं। हालांकि बाद में इस प्रक्रिया में सुधार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed