फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How can dental patients get treatment when the scan machine is out of order for 3 months

Chandigarh News: दांत के मरीजों को कैसे मिले इलाज जब 3 महीने से स्कैन मशीन खराब

Tue, 17 Sep 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
How can dental patients get treatment when the scan machine is out of order for 3 months
चंडीगढ़। पीजीआई के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर में 3 महीने से सीबीसीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। दांत, जबड़ा और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के इलाज के लिए आने वाले मरीजों को लगातार लौटाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज के मरीजों को हो रही है। मशीन के बारे में पूछने पर उन्हें विभाग का फोन नंबर देकर कहा जा रहा है कि आने से पहले इस पर कॉल कर पता कर लें कि मशीन कब तक ठीक होगी। हैरानी की बात यह है कि इसका जवाब देने वाला कोई भी नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्र के कमरा नंबर 207 में बनाए गए सीबीसीटी जांच केंद्र के दरवाजे पर अब भी मशीन के खराब होने की सूचना के बजाय सुबह 11 से 12:30 बजे तक जांच के समय सीमा की सूचना चस्पा की गई है। 3डी कोन बीम कंप्यूटेड टोमोग्राफी एक इमेजिंग तकनीक है, जो दंत चिकित्सकों को अंतर्निहित हड्डी संरचना, साथ ही तंत्रिका मार्गों और आसपास के नरम ऊतकों का मूल्यांकन करने की अनुमति देती है। इस स्कैन के दौरान, इमेजिंग मशीन पूरी तरह से रोगी के सिर के चारों ओर घूमती है। एक मिनट से भी कम समय में विभिन्न कोणों से लगभग 150-200 छवियां कैप्चर की जाती हैं और एक एकल 3डी छवि में संकलित की जाती हैं। सीबीसीटी स्कैन जल्दी हो जाते हैं और ज़्यादातर मामलों में पूरे मुंह का स्कैन करने में सिर्फ 20 से 40 सेकेंड लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed