फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing board will conduct auction for residential and commercial properties

अलर्टः हाउसिंग बोर्ड दिसंबर में करेगा 200 से ज्यादा आवासीय और व्यावसायिक संपतियों की नीलामी

Wed, 07 Oct 2020 11:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing board will conduct auction for residential and commercial properties
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) दिसंबर महीने में शहर के विभिन्न हिस्सों में खाली पड़ी संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। पिछले साल दिसंबर महीने में बोर्ड ने 212 संपत्तियों को नीलामी के लिए रखा था, लेकिन दाम ज्यादा और लीज होल्ड होने की वजह से एक भी संपत्ति नहीं बिक पाई थी।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड इस बार दामों में भी बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली बार शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद 64 आवासीय (फ्री होल्ड-55, लीज होल्ड-9) और 148 व्यावसायिक संपत्तियों (सभी लीज होल्ड) की नीलामी की जानी थी, लेकिन कोई खरीदार सामने नहीं आया था। इस बार कुछ संपत्तियों के दामों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरानी 212 संपत्तियों के अलावा कई नई संपत्तियां भी नीलामी में रखी जाएंगी। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में अपनी खाली पड़ी संपत्तियों का सर्वे कराने के लिए सीएचबी ने एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने शहर भर में अपना सर्वे किया था। सर्वे के बाद ही कमेटी ने अपनी संपत्तियों की लिस्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-63 में एक, दो और तीन बेडरूम फ्लैट्स
बोर्ड ने पिछली बार आवासीय संपत्तियों में 9 लीज होल्ड, जबकि 55 फ्री होल्ड संपत्तियां रखी थीं। इनमें ज्यादातर फ्लैट्स सेक्टर-63 में हैं। इनमें एक, दो और तीन बेडरूम फ्लैट्स शामिल हैं। इसके अलावा मनीमाजरा, सेक्टर-45, 41, 47, 39, 38 वेस्ट, 49 और 51 में भी आवासीय संपत्तियां हैं। सेक्टर-63 में तीन बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज एक करोड़ 7 लाख 26 हजार 849 रुपये रखा गया था।

दो बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 83 लाख 72 हजार 72 रुपये और एक बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 54 लाख 80 हजार 077 रुपये रखा गया था। इसके अलावा सेक्टर-51 में 52.53 स्क्वॉयर यार्ड के प्लाट का रिजर्व प्राइज 99 लाख 92 हजार 319 रुपये रखा गया था।


सभी व्यावसायिक संपत्तियां लीज होल्ड
148 व्यावसायिक संपत्तियां लीज होल्ड हैं और शहर के विभिन्न हिस्सों में हैं। मनीमाजरा फेज-1, 2 और 3 में अलग-अलग साइज के कुल 79 बूथ हैं। इसके अलावा सेक्टर-40ए में 8, सेक्टर-51ए में 22, मलोया में दो, सेक्टर-38 वेस्ट में 6 बूथ हैं। इसके अलावा सेक्टर-61 (कजहेड़ी) में 31 बेसमेंट के साथ बे-शॉप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed