फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housing board will auction about 250 properties in January

जनवरी में करीब 250 संपत्तियों की नीलामी करेगा हाउसिंग बोर्ड

Wed, 23 Dec 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Housing board will auction about 250 properties in January
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड भी अपनी कुछ संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। सीएचबी ने नीलामी में रखने वाली संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है। जनवरी महीने के आखिर में नीलामी को लेकर जनसूचना जारी कर दी जाएगी। सीएचबी इस नीलामी में सेक्टर-51 के फ्लैट्स को भी रखने जा रहा है।
विज्ञापन

नीलामी में सीएचबी की पहले की बची 212 संपत्तियों के साथ ही 51 नई संपत्तियों को भी रखा जाएगा। अगले माह पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में नीलामी को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। सीएचबी पिछले काफी समय से अपनी कई संपत्तियों को बेचने की कोशिश में लगा है, लेकिन कई नीलामी के बाद भी वह सफल नहीं हो पाया है। पिछले साल एक भी व्यक्ति ने नीलामी में रुचि नहीं दिखाई थी, इसलिए सीएचबी ने पिछली बार नीलामी में रखी संपत्तियों के दाम को भी कम कर रहा है। इस बारे में सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि उन्होंने नीलामी की तैयारी पूरी कर ली है और अगले महीने इसे लेकर सूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार नीलामी में पुरानी संपत्ति के साथ सेक्टर-51 के करीब 50 फ्लैट्स को भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-63 के थ्री बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.07 करोड़
पिछले साल बोर्ड ने 64 आवासीय और 148 वाणिज्यिक संपत्तियों को नीलामी में रखा था, जिसमें सेक्टर-63 के फ्री होल्ड थ्री बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.07 करोड़ रुपये और सेक्टर-39 के लीज होल्ड एचआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.31 करोड़ रुपये तय किया था। आवासीय संपत्ति में 9 लीज होल्ड और 55 फ्री होल्ड को शामिल किया गया था। इनमें ज्यादातर फ्लैट्स सेक्टर-63 के हैं। इसके अलावा बोर्ड की मनीमाजरा, सेक्टर-45, 41, 47, 39, 38वेस्ट, 49 और 51 में भी आवासीय संपत्तियां खाली पड़ी हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस फ्लैट का 30 से 32 लाख रुपये, सेक्टर-63 के वन बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 54.80 लाख रुपये तय किया गया था। इसी तरह वाणिज्यिक संपत्तियों में बूथों को भी नीलामी में रखा जा रहा है, जिनका पिछली बार आरक्षित मूल्य 50 लाख से 1 करोड़ व बड़े शोरूम का दो करोड़ तक रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed