{"_id":"66ccf780724fae6ad20aa2e4","slug":"house-meeting-today-uproar-expected-over-rules-made-for-operating-public-toilets-chandigarh-news-c-16-pkl1043-500972-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सदन की बैठक आज, सार्वजनिक शौचालय संचालन के बनाए नियमों पर हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सदन की बैठक आज, सार्वजनिक शौचालय संचालन के बनाए नियमों पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम में मंगलवार को सदन की 338वीं बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता मेयर कुलदीप कुमार करेंगे। उनके साथ बतौर आयुक्त डीसी विनय प्रताप सिंह रहेंगे। बैठक के दौरान सार्वजनिक शौचालयों को चलाने के लिए बनाए नए नियमों पर हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर भी चर्चा होगी। यह बैठक पहले 21 अगस्त को होनी थी लेकिन मेयर की तबीयत खराब होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। निगम की तरफ से जारी आदेश के अनुसार बैठक में एजेंडे वही होंगे, जो 21 अगस्त को होने वाली बैठक के लिए तय किए हैं। सभी एजेंडे पहले से ही सभी पार्षदों को भेजे जा चुके हैं। बैठक में सार्वजनिक शौचालयों को चलाने के लिए बनाए नए नियमों पर हंगामा हो सकता है। कुछ पार्षद नियमों के विरोध में हैं लेकिन खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में एजेंडे पर कौन-कौन से पार्षद सहमति जताते हैं और कौन विरोध करता है, यह देखना अहम होगा।
नई नीति के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों पर काम करने वाले कर्मचारियों को डीसी रेट देने की बात कही गई है, जो अब तक नहीं मिलता है। बैठक में खास होगा कि मेयर के साथ नगर निगम आयुक्त व डीसी विनय प्रताप सिंह होंगे, क्योंकि आनिंदिता मित्रा को यूटी प्रशासन रिलीव कर चुका है। आयुक्त का चार्ज विनय प्रताप सिंह को सौंपा है। बतौर आयुक्त सदन की बैठक के दौरान होने वाले आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे को कैसे संभालेंगे, यह देखना होगा।