फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House meeting of Chandigarh Municipal Corporation started

चंडीगढ़: हंगामे के साथ शुरू हुई नगर निगम सदन की बैठक, गुलदाउदी शो के आयोजन पर फैसला संभव

Tue, 29 Jun 2021 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jun 2021 12:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ के पार्षदों का दल दिल्ली और अंबाला के कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करके आ चुका है। दल अपनी रिपोर्ट सदन में रखेगा। चंडीगढ़ में कौन से पद्धति का प्लांट लगना है और गुलइाउदी शो के आयोजन पर सदन फैसला करेगा।

विज्ञापन
House meeting of Chandigarh Municipal Corporation started
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। इस दौरान पानी और श्वास तंत्र पर बड़ी चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि इसकी संख्या ज्यादा है। इसलिए फायर कमेटी इसकी समीक्षा करे।

विज्ञापन

 
बैठक में इस बार फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों के लिए 46.81 लाख रुपये से ब्रीथिंग अप्रेटस सेट (श्वास तंत्र) खरीदने का प्रस्ताव आया है। 44 ब्रीथिंग अप्रेटस सेट खरीदने का मामला पिछले चार साल से अटका है। इसके अलावा दिसंबर माह में होने वाले गुलदाउदी शो के आयोजन को लेकर निगम ने बागवानी विभाग को तैयारी करने को कहा है। दिसंबर में आयोजन पर निर्णय होगा। हर साल आयोजित होने वाला गुलदाउदी शो कोरोना महामारी के कारण पिछले साल आयोजित नहीं हुआ था। इसकी तैयारियां अभी से शुरू होती हैं। 
विज्ञापन



वहीं पार्षदों का दल दिल्ली और अंबाला के कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करके आ चुका है। दल अपनी रिपोर्ट सदन में रखेगा। चंडीगढ़ में कौन से पद्धति का प्लांट लगना है और गुलइाउदी शो के आयोजन पर सदन फैसला करेगा। इसके अलावा सदन की बैठक में कर्मचारियों को यूनिफॉर्म के रुपये देने सहित पार्षद महेश इंदर सिंह के सवालों, मलोया की गोशाला के लिए आवेदन मांगने, कैंबवाला में पानी की लाइन बिछाने, मनीमाजरा के कार्यों को प्राथमिकता से करने, सेक्टर 25 रोड बर्म के पेबर ब्लॉक को ठीक करने का प्रस्ताव लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed