फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotel operator committed suicide who was in debt due to lockdown in Chandigarh

चंडीगढ़: लॉकडाउन के कारण कर्ज में डूबे होटल संचालक ने की आत्महत्या, किराए की रकम नहीं दे पा रहा था देवेंद्र

Sat, 04 Dec 2021 09:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 09:29 PM IST
सार

चंडीगढ़ में एक होटल संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। होटल संचालक लॉकडाउन के कारण कर्ज में डूब गया था। वह किराए की रकम नहीं दे पा रहा था। होटल मालिक उस पर दबाव बना रहा था। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन
hotel operator committed suicide who was in debt due to lockdown in Chandigarh
घटना के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से पहले संचालन के लिए होटल को किराए पर लेने वाले देवेंद्र सिंह भंडारी (37) ने कर्ज में डूबने के चलते आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सेक्टर-36 थाने में हंगामा किया और तहरीर दी। आरोप है कि होटल मालिक के प्रताड़ित करने के चलते देवेंद्र ने आत्महत्या की है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के गढ़वाल निवासी देवेंद्र सिंह भंडारी ने कोरोना से पहले सेक्टर-35 स्थित एम एंड वी होटल को किराए पर लिया था लेकिन महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया और काम ठप होने से देवेंद्र पर कर्ज चढ़ता गया। वह परेशान रहने लगा। 
विज्ञापन


परिवार को भी वह अपनी समस्या बताता रहा। बताया जाता है कि होटल जितने किराए पर लिया था, वह पैसे पूरे नहीं दे पा रहा था। आरोप है कि होटल मालिक लगातार अपने किराए के पैसे देने का दबाव बना रहा था, जिससे वह परेशान था। वीरवार सुबह देवेंद्र ने होटल के ऑफिस में लगे हुक से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और हंगामा किया। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। इसी बीच होटल मालिक व देवेंद्र सिंह के परिजनों के बीच समझौता हो गया और मामला रफादफा हो गया। पुलिस ने भी शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed