फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotel jw marriot, arabian food festival, chandigarh food festival, chandigarh

अरबी व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं, मैरियट होटल पहुंचें

Thu, 19 May 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
hotel jw marriot, arabian food festival, chandigarh food festival, chandigarh
होटल जे डब्ल्यू मैरियट में अरबी फूड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
इटालियन, आस्ट्रेलियन, साउथ इंडियन या अन्य किसी जगह के खास व्यंजनों के बाद चंडीगढ़ में अब चखिए अरबी व्यंजन का स्वाद। पहली बार शहर में ही लोगों को अरब के शहर मोरक्को, लेबनान, टर्की, कुवैत, ओमान के चुनिंदा व्यंजनों को चखने का मौका मिलेगा। सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 21 से 31 मई तक ‘अरेबियन नाइट्स’ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ नवीन हांडा और शेफ द कूजीन विजय प्रकाश ने बताया कि अरबी व्यंजनों ने अपने आप में कई स्वाद समेटे हैं। अरबी व्यंजन की खासियत उनमें इस्तेमाल होने वाले खास तरह के मसाले होते हैं। इन व्यंजनों को अलग तरह के बर्तनों में पकाया जाता है। इससे इन मसालों की पूरी खुशबू इसमें महकती है। इसके लिए होटल ने मसाले भी अरब से ही मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


शेफ विजय के अनुसार मैन्यू में वेज और नॉन वेज व्यंजन शामिल हैं। इनमें चिकन फलाफेल, चिकन श्वारमा, तबुलेह, हुमुस, तजातस्की, फिश टेजीन, चिकपी टेजीन, मिजाजदारा जैसे कई लजीज व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। वहीं अरेबियन नाइट्स में कई मूल अरेबियन स्वीट व्यंजनों को भी परोसा जाएगा, जिनमें बकलवा, मुहलाबिया, कॉकोनट बासबुशा, उमाली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेफ के अनुसार फूड फेस्टिवल का मजा केवल डिनर में उठाया जा सकता है, जो शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यहां बुफे में प्रति व्यक्ति का खर्च 1450 (कर अलग) रुपये है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed