फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hot Weather in Chandigarh, Temperature is 44

पारा हुआ 44 पार, लोगों के हाल बेहाल

Sat, 07 Jun 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
Hot Weather in Chandigarh, Temperature is 44

सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे पारे ने सबको परेशान कर दिया है। शुक्रवार सबसे गरम दिन के रूप में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया, जो चंडीगढ़ के आल टाइम रिकार्ड से मात्र एक डिग्री कम है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ का आल टाइम रिकार्ड 45.6 डिग्री है। यह रिकार्ड साल 2012 में ही दर्ज किया गया था। इस साल बारिश भी जून के महीने में बहुत कम हुई थी, जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री नोट किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फारकास्ट में बताया है कि सात और आठ जून को अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि नौ जून को एक डिग्री में कमी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 12 जून तक कोई भी राहत के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने बताया है कि नौ जून तक गरम हवाएं चलती रहेंगी। ये हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार को भी गर्म हवाओं का झोंका जारी रहा।

दोपहर में तापमान अधिक होने के कारण सड़कें भी सुनसान देखी गईं। जगह-जगह समाजसेवियों की ओर से लगाई गई ठंडे पानी की छबील का लोग फायदा उठाते देखे गए। सभी छबीलों पर लोगों की काफी अधिक भीड़ थी।


मौसम विभाग ने का कहना है कि पंजाब व हरियाणा में अगले 72 घंटे तक काफी गर्म हवाएं (लू) चलेंगी। इससे लोगों को दिक्कते आ सकती हैं।

जुलाई के पहले तक मानसून पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में मानसून एक्सप्रेस पहुंचने की तारीख एक जुलाई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है, जो छह दिन देरी से आया है। इस हिसाब से चंडीगढ़ में भी पांच से छह तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग का यह भी कहना है कि पांच से आठ दिन की देरी नार्मल में गिनी जाती है। कई बार मानसून तय समय से पहले भी पहुंच जाता है। पिछले साल जून के मध्य में मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed