फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur Central Jail Superintendent suspended and case registered against seven personnel

Punjab News: कैदी की पिटाई मामले में कड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक निलंबित, सात कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 11:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 11:36 PM IST
सार

होशियारपुर केंद्रीय जेल में हरिंदरपाल सिंह उर्फ हिंदा हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उसने ही अपने वकील के माध्यम से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले में जेल विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
Hoshiarpur Central Jail Superintendent suspended and case registered against seven personnel
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

होशियारपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की पिटाई के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पंजाब जेल विभाग ने केंद्रीय जेल के अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया है जबकि सात जेलकर्मियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस संबंध में अदालत में दायर अपनी याचिका में पीड़ित ने सभी के नामों का खुलासा किया था लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


हरिंदरपाल सिंह उर्फ हिंदा निवासी मुहद्दीपुर जिला जालंधर केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा है। कैदी हरिंदरपाल सिंह उर्फ हिंदा के वकील अमित अग्निहोत्री के मुताबिक जेल अधीक्षक जोगिंदरपाल अवैध काम करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से कैदी हरिंदरपाल सिंह उर्फ हिंदा की पिटाई करवाते थे। कैदी ने अपने वकील के माध्यम से इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जेल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की अपील की। 
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय जेल की ओर से विभाग को भेजी गई जांच रिपोर्ट में मारपीट से इन्कार किया गया और कहा गया कि उनके बीच गाली-गलौज हुई थी। इसके आधार पर एडीजीपी (जेल) ने हाईकोर्ट में यह हलफनामा दाखिल किया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई लेकिन हिंदा के वकील ने हाईकोर्ट में फुटेज दिखा दिया। इसमें हिंदा की पिटाई होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed