फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horse donated by devotee in gurudwara singh shaheedan sohana

OMG! मन्नत पूरी हुई तो भक्त ने दान की अनोखी चीज

Tue, 22 Sep 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 22 Sep 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
horse donated by devotee in gurudwara singh shaheedan sohana

गुरु साहिबान में श्रद्धालु की अनोखी आस्था देख चौंक जाएंगे। मन्नत पूरी हुई तो श्रद्धालु ने एक अनोखी चीज दान कर दी। दरअसल, श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर गुरुद्वारे में घोड़ा चढ़ा दिया। ऐसा हुआ पंजाब के मोहाली में। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में किसी श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा दान में दिया है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद बाबा हनुमान सिंह जी के यादगारी घोड़ों के फार्म में बहुत बढ़िया नस्ल के घोड़े हैं। घोड़े समय-समय पर करवाए जाने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


फार्म के नुकरा नस्ल के एक घोड़े ने 18 दिसंबर 2014 को हुए पशु धन मुकाबले में नस्ल, कद, काठ और सुंदरता के मुकाबले में राज्य भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। घोड़ों की देखभाल व केयर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रद्धालु करते हैं अनोखी चीजों की दान

horse donated by devotee in gurudwara singh shaheedan sohana

घोड़ों की देखभाल में भूपिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह लाडी, गुरप्रीत सिंह भलवान, इंद्रजीत सिंह, अनमोल सिंह, गुरविंदर सिंह, सिमरन और जसमीत सिंह भूमिका निभाते हैं।

जिक्रयोग है कि जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के डेयरी फार्म में तीन सौ से अधिक बढ़िया नस्ल की गाय और भैंसे हैं। वहीं, इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में कई श्रद्धालु जीप, बस और बड़े ट्रक तक दान कर चुके हैं।

यह कौन इस बारे में किसी को अभी तक पता नहीं चला है। क्योंकि दानी श्रद्धालुओं द्वारा गाड़ियों के दस्तावेज गुरुद्वारा साहिब के नाम पर बनाए होते हैं। इसके अलावा वह बिल्कुल अल सुबह वाहन छोड़कर चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed