फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hormones and vitamins test in Gurudwara Sahib

गुरुद्वारा साहिब दसवीं में होगी हार्मोन और विटामिन की जांच

Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Hormones and vitamins test in Gurudwara Sahib
चंडीगढ़। सेक्टर- 8 स्थित गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में अब हार्मोन, विटामिन व कोविड की एंटीबॉडी जांच होगी। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब स्थित भाई कन्हैया हेल्थ केयर सेंटर में शुकवार को मशीन लगाई गई है। रोचे डायग्नोस्टिक मशीन का उद्घाटन डॉ. अनिल भंसाली ने किया। अभी दिन में ही जांच की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर रात में भी जांच की जाएगी ताकि मरीजों को जल्द इलाज मिल सके।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पातशाही दसवीं प्रबंधक कमेटी के प्रधान एचएस नरूला ने बताया कि मशीन से विटामिन डी, विटामिन बी, टी 3 टी4 टी, एसएच, पीएसए, हेमोग्लोबिन, एंटी एचसीवी, एचआईवी, फैरीतिन जी 2, एंटी सीसी पी एंटी बॉडीज आदि टेस्ट किए जाएंगे। इनकी जांच नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर होगी। बाजार में काफी उच्च दर पर जांच की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह मशीन संगत की सुविधा के लिए लगाया गया है। यह सेंटर हर रोज सुबह आठ से लेकर चार बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से लेकर सुबह दस बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। जांच के बाद उसी दिन शाम तक रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में मशीन लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुरप्रीत गंभीर और हरीश सिंगला के योगदान की नरूला ने सराहना की।
गुरुद्वारा साहिब में पहले से ही स्थापित चैरिटेबल सेंटर में प्रशिक्षित डॉक्टर्स की देखरेख में डेंटल क्लिनिक, फिजियोथेरेपी, जनरल फिजिशियन, स्किन, आर्थो, नेत्र, पैथोलॉजी सहित एक्स रे की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेंटर में कुछ टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की ओर से कोविड के मरीजों को दोपहर और रात का लंगर/खाना, फ्री ऑक्सीमीटर, पीपीई किट, थर्मामीटर सहित दवाईयां वितरित की जा रही है। इसके अलावा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed