{"_id":"6001f5808ebc3e2f2338a512","slug":"hooka-was-being-served-in-finch-restaurant-sealed-chandigarh-news-pkl4008017177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंच रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा था हुक्का, एसडीएम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिंच रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा था हुक्का, एसडीएम ने किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हुक्का परोसने पर सख्त पाबंदी के बावजूद शहर के कई क्लब व रेस्टोरेंट अभी भी गुपचुप तरीके से परोस रहे हैं। शुक्रवार देर रात एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी ने सेक्टर-26 के कई क्लबों में छापा मारा। इस दौरान फिंच रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा था। उन्होंने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसडीएम रुचि सिंह बेदी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सेक्टर-26 के बुलेवॉर्ड, ब्रिइयू इस्टेट, चंडीलैंड, ग्रॉफो, बारगेन बूज कैफे में भी औचक निरीक्षण किया। हालांकि, उन्हें इन क्लबों में कुछ भी गैरकानूनी नहीं मिला। बीते मंगलवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने जानकारी दी थी कि शहर में अब अगर कोई क्लब या रेस्टोरेंट हुक्का परोसते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ लाइसेंस को भी रद्द किया जाएगा। यूटी प्रशासन ने 14 दिसंबर को एक आदेश जारी कर हुक्का पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था। यह आदेश डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किया गया था। इसके कुछ दिन बाद आदेश में संशोधन कर क्लब को तीन दिन के लिए सील करने का प्रावधान जोड़ दिया गया, लेकिन फिर भी शहर के कई क्लब और रेस्टोरेंट हुक्का परोस रहे हैं। फिंच रेस्टोरेंट में हुक्का मिलने पर क्लब को तुरंत सील कर दिया गया और एसडीएम ने आगे की कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिया है।
दो महीने में 30 से ज्यादा क्लबों पर हो चुकी है कार्रवाई
शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी ने क्लबों में हुक्का परोसने पर रोक लगा रखी थी, ताकि कोविड-19 की बीमारी को फैलने से रोका जा सके। दो महीने में शहर की अलग-अलग थाना पुलिस अब तक 30 से भी ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। सेक्टर-26 के बुलेवार्ड क्लब, मोब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल, रीफ क्लब समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधकों के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।