फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoods set fire to the car of a municipal sanitation worker

नगर निगम के सफाई कर्मचारी के कार को हुड़दंगबाजों ने लगाई आग

Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Hoods set fire to the car of a municipal sanitation worker
चंडीगढ़। नगर निगम के सफाई कर्मचारी के सेक्टर-25 कॉलोनी स्थित घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर हुड़दंगबाजों ने आग लगा दी। आरोप है कि सेक्टर-25 एरिया के पूर्व प्रधान के गोलीबारी कांड में आपसी रंजिश के चलते कार को आग लगाई गई है। वारदात में एक आरोपी की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात वीरवार देर रात करीब एक बजे की है। शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार रात वह घर में सो रहा था। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ। जब बाहर निकलकर देखा तो दो अज्ञात युवक कार को आग लगाकर भाग रहे थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले पड़ोसियों की मदद से कार में लगी आग को किसी तरह बुझाया गया। जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो एक आरोपी की हरकत कैद थी, जोकि कार में आग लगाकर भागता हुआ दिख रहा है। विकास का आरोप है कि हाल ही में पूर्व प्रधान के गोलीबारी कांड में आरोपियों के साथ आपसी रंजिश के चलते उनकी कार को आग लगाई गई है। बता दें कि बीते सप्ताह सेक्टर-56 में एक बाइक और आईटी पार्क थाने के अंतर्गत तीन वाहनों को आग के हवाले किया गया था। वहीं, शिकायत के आधार पर सेक्टर-24 चौकी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed