{"_id":"096c8a3df715b55a8503325aab247c92","slug":"hooda-said-no-guarantee-of-ticket-to-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा की दो टूक, विधायक की टिकट भी कंफर्म नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा की दो टूक, विधायक की टिकट भी कंफर्म नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा ने पार्टी के मौजूदा विधायकों से साफ कहा कि सभी सीटिंग एमएलए को टिकट मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। जो मौजूदा विधायक अपने हल्के में कमजोर हैं, वे इस भ्रम में न रहें कि उनका टिकट पक्का है।
विज्ञापन
उन्होंने दावेदारों से अपील की कि अपने साथ कम से कम एक हजार समर्थक लेकर पहुंचे, ताकि उनकी ताकत का अंदाजा लग सके।
उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि जो भी दावेदार हजार से कम समर्थकों के साथ पहुंचेगा, उसे टिकट मिलना मुश्किल होगा।
टिकट की संख्या सीमित है और आवेदकों की संख्या अधिक। ऐसे में जिन्हें टिकट नहीं मिले, वे निराश न हों और पूरी ताकत से पार्टी को जीत दिलाएं।
अपने साथी के नाम का भी प्रस्ताव दें दावेदार
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सभी दावेदारों से कहा कि कम से कम अपने साथ एक-एक साथी का नाम प्रस्तावित करें, ताकि टिकट बांटने के दौरान स्थिति और साफ हो सके। इससे ही माहौल बनेगा।
विज्ञापन