फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said If Dushyant or Digvijay stand I can think about support

Haryana: राज्यसभा चुनाव पर सियासत गर्म, हुड्डा बोले-दुष्यंत या दिग्विजय खड़े होते हैं तो समर्थन के लिए सोचेंगे

Sun, 07 Jul 2024 08:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 08:34 AM IST
सार

हरियाणा में एक सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सियासी गलियारों में चहल-पहल बढ़ गई। सभी नेताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली। इस कड़ी में हुड्डा और जजपा नेता एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं।

विज्ञापन
Hooda said If Dushyant or Digvijay stand I can think about support
भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव के लिए भले ही अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, मगर उम्मीदवारी और समर्थन देने के लिए दलों के बीच जोर-आजमाइश चल रही है। भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारने के लिए जजपा की ओर से आए सुझाव पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि दुष्यंत व उनके भाई दिग्विजय राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनते हैं तो उन्हें समर्थन देने के बारे में सोच सकता हूं।

विज्ञापन


इसके जवाब में जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपनी पत्नी आशा हुड्डा या फिर अपनी पुत्रवधू को चुनाव में उतारना चाहिए। राज्यसभा की इस सीट पर तो भूपेंद्र हुड्डा अपने परिवार का हक समझते हैं और इसीलिए उन्होंने कुमारी सैलजा की सीट छीनकर दीपेंद्र को दिलवाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने खुद को उम्मीदवार बनाए जाने की पेशकश पर भूपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद जताया, लेकिन कहा कि हुड्डा साहब को राजनीतिक चालबाजी करने के बजाय विपक्ष के नेता होने के नाते राज्यसभा चुनाव से पीठ दिखाकर भागना नहीं चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सैलजा की राज्यसभा सीट छीनकर दीपेंद्र को देने वाले हुड्डा उन पर इतनी मेहरबानी कैसे दिखा रहे हैं। दरअसल कुछ दिन पहले दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि यदि कांग्रेस किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी को चुनाव में उतारती तो वह कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में हरियाणा बना देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। करनाल में हुई एएसआई संजीव की हत्या बताती है कि आज प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाले खुद भी सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से लगातार फिरौती मांगी जा रही हैं। इसलिए हिसार समेत पूरे हरियाणा में व्यापारी वर्ग आंदोलनरत है।


कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ व्यापारियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने पिछले कार्यकाल के दौरान बदमाशों को हरियाणा छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया था और प्रदेश के 10 साल शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे थे। दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से अपराध का सफाया करके प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed