फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said, first I become the leader of opposition then CM

हरियाणा: 14वीं विधानसभा के पहले सत्र में हुड्डा बोले- पहले नेता प्रतिपक्ष बनता हूं फिर मुख्यमंत्री

Tue, 05 Nov 2019 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
Hooda said, first I become the leader of opposition then CM
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में कांग्रेस भले ही सत्ता से दूर रह गई हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। नई विधानसभा के पहले सत्र में वह गजब के उत्साह में दिखे। उन्होंने सदन में कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। पहले वह नेता प्रतिपक्ष बनते हैं और उसके बाद सीएम। 

विज्ञापन


उन्होंने सत्ता की कुर्सियों और विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि इधर-उधर आना जाना लगा रहता है। 2002 से 2004 तक नेता विपक्ष रहने के बाद ही वह सीएम बने थे। उसके बाद उन्होंने दस साल तक प्रदेश की सत्ता संभाली। इस बार भी वह नेता प्रतिपक्ष बने हैं और सीएम भी बनेंगे। हुड्डा की इस बात पर पूर्व खेल मंत्री अनिल विज चुटकी लेने से पीछे नहीं रहे। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि हुड्डा साहब लेते रहो सपनो। हुड्डा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सदन के नेता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि विपक्ष विरोध के लिए विरोध नहीं करेगा। जो मुद्दे राजनीति से ऊपर उठकर हल करने के होंगे, उनका मिलकर समाधान किया जाएगा। हुड्डा ने सदन में संकेत दे दिए कि सरकार के अच्छे कामों पर उंगली उठाएंगे नहीं और गलत कामों को उजागर करने से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार तीन विधायकों की छठी : हुड्डा
हुड्डा सदन में खुशनुमा मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा में तीन विधायकों की छठी है। इस पर सदन में ठहाके लगे। जिस पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने छठी इसलिए कहा, चूंकि तीन विधायक रघुबीर कादियान, अनिल विज और श्रीकृष्ण हुड्डा छठी बार चुनकर आए हैं। तीनों ही उनसे वरिष्ठ विधायक हैं। हालांकि वह खुद भी पांचवीं बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed