इन शिक्षकों की काबिलियत को चंडीगढ़ का सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य पर सिटी के आठ शिक्षकों को स्टेट अवार्ड और नौ को सराहनीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।
टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में आयोजित अवार्ड समारोह में प्रशासक सलाहकार केके शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी गुरुजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद प्रशासक सलाहकार ने सभी 17 शिक्षकों को अवार्ड और सर्टिफिकेट देकर नवाजा। सम्मानित होने वालों में दो नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल हैं।
इस मौके पर प्रशासक सलाहकार ने शिक्षकों को बधाई दी और सभी स्कूलों में वेबसाइट को अपडेट करने या नई बनाने के लिए प्रेरित किया। ताकि सरकारी स्कूल का हर छात्र नई योजनाओं से अपडेट रहे।
इन शिक्षकों को स्टेट अवार्ड
डॉ. विनोद कुमार शर्मा हेड मास्टर-------जीएमएचएस-34
बलजिंदर कौर लेक्चरर (केमेस्ट्री)-------जीएमएसएसएस-46
अंजू महाजन लेक्चरर (इंग्लिश)---------जीएमएसएसएस-33
कंवलजीत कौर म्यूजिक मिस्ट्रेस----------जीएमएसएसएस-46
जसजीत कौर टीजीटी (साइंस)----------जीएमएसएसएस-37 बी
गोबिंदर सिंह पीटीआई-----------------जीएमएसएसएस करसान
योगेश कुमार एसएस मास्टर--------------जीएचएस-41
रमेश कुमार जेबीटी---------------------जीएमएस किशनगढ़
इन शिक्षकों को सराहनीय अवार्ड
डॉ. जतिंदर कुमार लेक्चरर (केमेस्ट्री)----------जीजीएमएसएस-18
ऊषा रानी गर्ग लेक्चरर----------------------जीएसएसएस कैंबवाला
डॉ. शंकर मोहन संस्कृत शिक्षक---------------जीएमएसएसएस-10
गोल्डी जेबीटी------------------------------जीएमएसएसएस-37
सुषमा रानी--------------------------------जीपीएस रेलवे कालोनी
तरुणप्रीत कौर टीजीटी गणित-----------------जीएमएसएसएस-43
परविंदर कौर लेक्चरर------------------------जीएमएसएसएस-35
(नॉन टीचिंग स्टाफ)
तरलोचन सिंह---------------------------------डीपीआई स्कूल
मंजू-----------------------------------डीपीआई कूल ब्रांच सुपरिटेंडेंट
तरसेम कौर और गुलशन को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार
शिक्षक दिवस पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के दो टीचरों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड देकर सम्मानित किया।
यह पुरस्कार श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 की प्रिंसिपल तरसेम कौर बैंस और केंद्रीय विद्यालय-47 के अंग्रेजी लेक्चरर गुलशन कुमार वोहरा को मिला।
फोन पर बातचीत के दौरान शिक्षकों ने अवार्ड मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पाकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में आयोजित समारोह में देश भर के 325 शिक्षक सम्मानित किए गए।
एसबीआई ने किया शिक्षकों को सम्मानित
भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ मंडल ने शिक्षक दिवस पर सेक्टर-17 स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय में नेशनल अवार्ड विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया। अध्यापकों को मुख्य महाप्रबंधक बैंक के चंडीगढ़ मंडल लिंगराज महापात्र ने सम्मानित किया।
1. चंचल सिंह, उप निदेशक, स्कूल एजुकेशन
2. ओम प्रकाश, सामाजिक मास्टर, जीएमएसएसएस-16
3. नीरजा जैन, प्राध्यापिका, जीएमएसएसएस-16
4. डॉ. प्रीति गर्ग, प्राध्यापिका संस्कृत, जीएमएसएसएस-10
5. डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा, संस्कृत शिक्षक, जीएमएसएसएस-37
6. परविंदर कौर ग्रोवर, प्राध्यापक, अंग्रेजी, जीएमएसएसएस-35