फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honorarium of 21 lakh 44 thousand laborers and seven thousand watchmen increased in Haryana

Haryana: सरकार ने दी सौगात, 21.44 लाख श्रमिकों और सात हजार चौकीदारों का मानदेय बढ़ा, पढ़िए विस्तृत जानकारी

Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
सार

सरकार की सौगात से श्रमिकों को अब 410 से 498 रुपये दैनिक मिलेंगे। ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 11 हजार 200 रुपये किया गया है। श्रमायुक्त ने न्यूनतम वेतन की नई दरें  जारी की है। चौकीदारों को वर्दी भत्ते के चार हजार भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
Honorarium of 21 lakh 44 thousand laborers and seven thousand watchmen increased in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर 21.44 लाख पंजीकृत श्रमिकों और सात हजार ग्रामीण चौकीदारों को सौगात दी है। राज्य सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन पुन: निर्धारित किया है। श्रमिकों के मूलवेतन में 1.21 से 1.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब श्रमिकों को प्रतिदिन न्यूनतम वेतन 410 रुपये से लेकर अधिकतम 549 रुपये तक मिलेगा।

विज्ञापन


यह फैसला एक जुलाई से लागू होगा। इसके अलावा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों का वेतनमान सात हजार रुपये से बढ़ाकर 11 हजार 200 रुपये मासिक कर दिया है। बढ़ा हुआ मानदेय अक्तूबर 2023 से लागू होगा। साथ ही चौकीदारों को 4000 हजार रुपये वर्दी भत्ता और हर पांच साल बाद नई साइकिल मिलेगी। इसके अलावा हर साल लाठी और बैटरी के लिए एक हजार रुपये भी मिलेंगे।
विज्ञापन


कामगार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों में बढ़त व घटत के आधार पर प्रत्येक छमाही अर्थात वर्ष में दो बार जनवरी व जुलाई में वेतन निर्धारित किया जाता है। दिसंबर 2022 के अंत तक औसत कामगार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अंक 3130.10 था, जोकि जून 2023 में 3183 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल कामगार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 52.90 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अब राज्य में नई दरों के साथ अनुसार अकुशल, कुशल, उच्च कुशल, लिपिकीय व सामान्य स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चालक, सुरक्षा कर्मी, सुरक्षा निरीक्षक और सफाई कर्मचारी किसी भी नियोजन में उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है।

ईंट-भट्ठा पर भराई की दूरी के हिसाब से तय
श्रम विभाग की ओर से ईंट-भट्ठों पर भराई वालों की दर दूरी के हिसाब से तय की गई है। 273.30 रुपये प्रति हजार ईंट भरना, परंतु खेत से भट्ठे तक की दूरी 400 मीटर तक हो, इस दूर से अधिक अतिरिक्त मजदूरी 24.23 रुपये प्रति हजार प्रत्येक 100 मीटर या इसके भाग पर दी जाएगी। यह दरें केवल गधे व खच्चर की पीठ पर भराई करने वालों पर ही लागू होंगे। इसके साथ ही एक हजार मीटर की दूरी तक 224.69 रुपये टैंपू या पशु चालित रेहड़ी या किसी अन्य यांत्रिक चलित वाहन से ईंट भरना और इस दूरी से अधिक अतिरिक्त मजदूरी 24.23 रुपये प्रति हजार प्रत्येक 500 मीटर या इसके भाग पर दी जाएगी।

चौकीदारों की आकस्मिक मृत्यु पर सरकार देगी पांच लाख की सहायता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राज्य भर से आए ग्रामीण चौकीदारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों की आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देगी। इसके अलावा मृत्यु पंजीकरण पर अब 400 रुपये मिलेंगे।

पहले यह राशि 300 रुपये थी। चौकीदार ग्राम सचिवालय एवं पंचायत घर में ऑनलाइन बटन दबाकर हाजिरी सुनिश्चित लगाएंगे, ताकि उन्हें मानदेय हर माह समय पर मिल सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर सेवानिवृति के दौरान एकमुश्त 2 लाख रुपये का भी लाभ दिया जाएगा।


वहीं, जो गांव नगर निगम में हैं उनके ग्रामीण चौकीदारों को योग्यता अनुसार अन्य पदों पर समायोजित किया जाएगा। कुछ समय पहले ग्रामीण चौकीदारों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देकर 18 हजार वेतनमान करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed