फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet on Gurmeet Ram rahim's verdict day

हनीप्रीत का खुलासा: 'बरी होने का था इनपुट, फैसला खिलाफ आने की उम्मीद नहीं थी'

Wed, 04 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet on Gurmeet Ram rahim's verdict day
- फोटो : File Photo
डेरा सिरसा मुखी गुरमीत सिंह को कतई उम्मीद नहीं थी कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट का फैसला उसके खिलाफ आएगा। डेरामुखी और उसके बेहद करीबी लोगों को यह सूचना थी कि कोर्ट का फैसला डेरामुखी के पक्ष में ही रहने वाला है।
विज्ञापन


इसलिए रामरहीम बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सिरसा से पंचकूला सीबीआई कोर्ट पहुंचा। प्लानिंग तो यह भी थी कि डेरामुखी सिरसा से पंचकूला सीबीआई कोर्ट पहुंचेंगे और वहां सीबीआई कोर्ट से बरी होने केबाद पंचकूला में ही अनुयायियों को प्रवचन देंगे। गिरफ्तारी से पहले कुछ मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में खुद हनीप्रीत ने ही यह बात कही है।  
विज्ञापन


कई दिनों तक रही डिप्रेशन में, हिंसा तो असामाजिक तत्वों ने की : हनीप्रीत
हनीप्रीत ने कहा है कि उन्हें बिलकुल उम्मीद नहीं थी अदालती फैसला उनके खिलाफ होगा। एक माह से भी ज्यादा समय तक लापता रहने के बाद सामने आई हनीप्रीत ने माना है कि डेरामुखी ही नहीं बल्कि वह भी अदालत का फैसला सुनकर हैरान रह गए। डेरामुखी और वह यही सोचकर आए थे कि पंचकूला कोर्ट से बरी होने के बाद वह खुशी-खुशी शाम को सिरसा लौट जाएंगे। उसने माना कि अदालती फैसले के आहत होने की वजह से वह कई दिनों तक डिप्रेशन में रही। उसके अनुसार हिंसा तो असामाजिक तत्वों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार भी चाहती थी खुद डेरे से बाहर आए बाबा 

Honeypreet on Gurmeet Ram rahim's verdict day
Ram rahim - फोटो : File Photo
सरकार भी चाहती थी खुद डेरे से बाहर आए बाबा 
हरियाणा सरकार भी चाहती थी कि डेरामुखी खुद ही डेरे से बाहर आ जाए, क्योंकि बाबा रामपाल को डेरे से बाहर लाने के दौरान जो जद्दोजहद और बवाल हुआ, उसकी दोबारा नौबत न आए।

सूत्रों के अनुसार इसीलिए डेरामुखी गुरमीत सिंह के खासमखास के जरिए ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे डेरामुखी और उसके करीबियों को यह पक्का यकीन हो जाए कि सीबीआई का फैसला डेरामुखी के पक्ष में ही रहने वाला है। डेरामुखी इसी इनपुट के फेर में फंस गया और खुद ही डेरे से बाहर आया। दूसरी ओर, डेराप्रेमियों ने यह भी योजना बना रखी थी कि यदि फैसला उलट आता है तो पंचकूला शहर को कैसे जलाना है और साजिश के तहत उन्होंने वही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed