फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet Insan appeared before court

पंचकूला हिंसा मामला : हनीप्रीत हुई कोर्ट में पेश, गवाह के नहीं पहुंचने पर सुनवाई टली

Fri, 24 Jan 2020 08:21 PM IST
Abhishek Singh माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला
माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan appeared before court
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

25 अगस्त 2017 को पंचकूला हिंसा मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले की आरोपी हनीप्रीत सहित अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई पर केवल एक गवाह विनोद कुमार कोर्ट पहुंचे, लेकिन उनके साथी गवाह नारंग राम नहीं पहुंचे। विनोद कुमार ने आरोपी राकेश इंसां के संबंध में बयान देने थे, लेकिन आरोपी राकेश भी पेशी पर नहीं पहुंचा। इस कारण शुक्रवार को गवाह विनोद कुमार के बयान भी दर्ज नहीं किए गए। 

विज्ञापन


कोर्ट ने आगामी सुनवाई के लिए बीस मार्च की तिथि निर्धारित की है। आगामी सुनवाई पर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान आरोपी हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर पंचकूला सीजेएम की कोर्ट द्वारा आरोप तय किए गए थे। आरोपियों पर आईपीसी की धारा-145, 146, 150, 151, 152, 153 और 120-बी के तहत आरोप हैं। इनमें से चार आरोपियों पर आईपीसी की धारा-216 के तहत भी आरोप तय किए गए थे।
विज्ञापन


पंचकूला हिंसा के संबंध में आरोपियों पर 25 अगस्त 2017 को एफआईआर नंबर-345 दर्ज है। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर उसकी सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत पर पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम से मिली हनीप्रीत

लोहड़ी के दिन सोमवार को हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम से सुनारिया जेल में 20 मिनट मुलाकात की है। लग्जरी कार से पहुंची हनीप्रीत को राम रहीम के लिए मूंगफली व गजक अंदर ले जाने के लिए 28 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। सामान की जांच के बाद उसे अंदर भेजा गया।

बता दें कि अंबाला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद चौथी बार हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात की है। हनीप्रीत के अलावा राम रहीम के केस की पैरवी करने वाले दो वकील भी साथ थे।पंजाब नंबर की सफेद रंग की फारच्युनर कार से दोपहर करीब ढाई बजे हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था। जिसमें मूंगफली व गजक रखा हुआ था। इस सामान की जांच प्रक्रिया में 28 मिनट लगे। इसी दौरान राम रहीम को मुलाकात के लिए लाया गया। जहां पर नियमानुसार उसकी 20 मिनट तक मुलाकात करायी गई।

गौरतलब है कि सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिलने पिछले सोमवार को परिजन पहुंचे थे। राम रहीम से मुलाकात करने वालों में उनका बेटा जसमीत, दामाद रुहमीत व साहनमीत व डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा भी शामिल थे।

बता दें कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा संचालक राम रहीम साध्वियों के दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सुनारिया जेल में 2017 से सजा काट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed