{"_id":"5df264e28ebc3e87f440bd6c","slug":"honeypreet-inaugurated-medical-camp-at-dera-sacha-sauda-sirsa-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत ने डेरा सच्चा सौदा में किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन, नहीं पहुंचे राम रहीम के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत ने डेरा सच्चा सौदा में किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन, नहीं पहुंचे राम रहीम के परिजन
Thu, 12 Dec 2019 09:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Dec 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत ने किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन।
28वें याद-ए-मुर्शिद शाह सतनाम महाराज फ्री आई कैंप का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा और विनती के साथ किया गया। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशाल नेत्र जांच कैंप 15 दिसंबर तक चलेगा। कैंप में हनीप्रीत, शोभा इंसां व विपासना इंसां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
तीनों ने अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाकर कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद करीब आधा घंटे तक हनीप्रीत कैंप में रही और उसके बाद वह वापस चली गई। हालांकि इस कैंप में डेरे प्रमुख के पारिवारिक सदस्य शामिल नहीं हुए। कैंप में ना तो डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत व न ही उनके परिवार के बाकी सदस्य दिखाई दिए।
विज्ञापन
कैंप में डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर भी नहीं थीं, जबकि 12 नवंबर को डेरे में शाह मस्ताना का जन्मोत्सव था। इस समारोह में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पारिवारिक सदस्य शामिल हुए थे। इसमें हनीप्रीत भी शामिल थी लेकिन उसके बाद डेरे में नाम चर्चा के अतिरिक्त कोई समागम नहीं हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिन सोमवार को हनीप्रीत ने सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद डेरे में यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत उपस्थित नहीं हुआ। डेरे में 25 जनवरी 2020 को शाह सतनाम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा।