{"_id":"63eb352b6df781198905fc0f","slug":"honeypreet-crossed-one-million-followers-on-instagram-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हनीप्रीत के Instagram पर दस लाख फॉलोअर, डेरा प्रमुख के साथ काटा केक, कहा-अगर आप न मिलते तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हनीप्रीत के Instagram पर दस लाख फॉलोअर, डेरा प्रमुख के साथ काटा केक, कहा-अगर आप न मिलते तो...
Tue, 14 Feb 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:17 PM IST
सार
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी है।
विज्ञापन
हनीप्रीत को आशीर्वाद देते राम रहीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर दस लाख फॉलोअर हो गए हैं। इसी खुशी में हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर डेरा प्रमुख का हाथ पकड़कर केक काटा और बोली जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी है। हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव आकर राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा है। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनीप्रीत बोल रही है। किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नही होते, जिंदगी नहीं होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहे, फक्र मुझे होता है, आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं।
विज्ञापन
रूहानी दीदी का दिया नाम
गुरु गद्दी को लेकर चल रही चर्चाओं पर डेरा प्रमुख ने कहा था गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। उसी दिन उसने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम भी दिया था।