फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home minister Rajnath Singh in Kaithal

धर्मपाल की जीत के बाद फिर आऊंगा कलायत : राजनाथ

Sat, 04 Oct 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 04 Oct 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
कलायत। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया है कि कलायत हलका से भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा की जीत के बाद वे फिर से यहां आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलायत में विकास की कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। जनता ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया है।
विज्ञापन


धर्मपाल शर्मा को जीत दिलाकर ही उनकी पगड़ी की लाज रखी जा सकती है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा द्वारा आयोजित रैली में पहुंचे ठाकुर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं कलायत के लोगों से पहली बार वोट मांगने आया हूं और आशा है कि यहां की जनता उनका मान रखेगी।’
विज्ञापन


रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता का भरोसा टूटने नहीं देगी। उधर, भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा ने कहा कि कलायत सबसे पुराना हलका है। फिर भी पिछड़ा है। यहां न तो शिक्षा के अवसर हैं और न ही रोजगार और खेती के।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की जनता को स्वच्छ पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है। यदि यहां की जनता ने उन्हें विधायक बनाया तो यहां घर-घर और खेत-खेत पानी पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर राजनाथ सिंह, बीरेंद्र सिंह, सांसद राजकुमार सैनी और धर्मपाल शर्मा का तलवार, शॉल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, राजकुमार राणा, राम मेहर शर्मा और वीर कर्ण, मौजूद रहे। उधर, कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में ललकार लगाई तो पाकिस्तान को माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा।

कैदियों के सीएम बन सकते हैं चौटाला : बीरेंद्र सिंह

रैली में इनेलो सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, पर तिहाड़ जेल के कैदी उन्हें मुख्यमंत्री बना सकते हैं। पौते को जिताने की अपील करने वाले चौटाला को जयललिता मामले से सीख लेनी चाहिए कि जब वे मुख्यमंत्री रहते हुए भी जेल जा सकती हैं तो वे क्या चीज हैं।


मेरे जो साथी धर्मपाल शर्मा का साथ नहीं दे रहे हैं, मेरा भविष्य में उनसे कोई वास्ता नहीं होगा, क्योंकि वे मेरे सच्चे साथी नहीं हो सकते। दुष्यंत के मैदान छोड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश के साथ खेलने के लिए भारत क्रिकेट की बी टीम जाती है, उसी प्रकार से दुष्यंत से लड़ने के लिए उन्होंने भी बी टीम को उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed