{"_id":"263c884b93b5673aef3f3b4f2fa3754f","slug":"home-minister-rajnath-singh-in-julana-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज जुलाना में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज जुलाना में
ब्यूरो/अमर उजाला, जुलाना
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ के साथ बीरेंद्र सिंह सहित भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जनसभा की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसभा के माध्यम से राजनाथ प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसभा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनसभा के माध्यम से इनेलो का गढ़ माने जाने वाले जींद जिले में सेंध लगाने की कोशिश के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में एक नया जोश फूंकने का काम करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा जुलाना से जनसभा की शुरुआत कर भाजपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। इससे यह साफ हो चुका है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्र स्तर के नेताओं को चुनाव प्रचार-प्रसार में उतारकर अपनी पूरी ताकत झोकेगी।