फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   home minister rajnath singh, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर भड़के कैप्टन अमरिंदर, आक्रामक तेवर

Fri, 17 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह खफा हैं। कैप्टन ने उनकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि  पंजाब में फैली अराजकता पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आंखें बंद कर ली हैं। उन्होंने इस रवैये के लिए राजनाथ सिंह की निंदा की। कैप्टन ने गृहमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। उनकी अगुवाई में पार्टी के दल ने राजनाथ सिंह को पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर मांगपत्र देना था, लेकिन गृहमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिले।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इससे साफ है कि उन्हें पंजाब के हालातों की कोई चिंता नहीं है। लेकिन यह समस्या सिर्फ राज्य तक ही सीमित नहीं रहेगी, इसके राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पड़ सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि नामधारी संप्रदाय की माता चंद कौर की हत्या कर दी गई। तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं है। संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर हमला हुआ, उनके साथी की मौत हो गई। कारें बरामद करने के बाद पुलिस को नहीं पता आरोपी कौन हैं। अपहरण रोजाना की बात बन चुकी है, लोग फिरौती देने के बाद रिहा हो रहे हैं।
विज्ञापन


कपूरथला में फिरौती न मिलने पर एक युवक का कत्ल कर दिया गया। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के दो करीबी रोजी बरकंदी और सतिंदर मांटा नियम तोड़ कर फाजिल्का जेल में गए, ताकि जेल में बंद एक कैदी को धमका सकें। एक अन्य अपराधी दया सिंह कोलियांवाली सीएम प्रकाश सिंह बादल के इशारे पर काम कर रहा है। नौकरी दिलाने केनाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। इसके खिलाफ वह शनिवार को बादल के पैतृक गांव में धरना देंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा। उनके साथ सुनील जाखड़ व राजकुमार वेरका भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed