फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home minister medal to SHO who caught heroin worth five crores

Chandigarh News: पांच करोड़ की हेरोइन पकड़ने वाले एसएचओ को होम मिनिस्टर मेडल

Fri, 28 Jul 2023 07:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Home minister medal to SHO who caught heroin worth five crores
गृह मंत्री अनिल विज ने की घोषणा
विज्ञापन


अंबाला कैंट थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने पकड़ी पांच करोड़ की हेरोइन

इंस्पेक्टर नरेश कुमार को मेडल के साथ-साथ एक लाख रुपये पुरस्कार और छह महीने का सेवा विस्तार भी मिलेगा
चंडीगढ़। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ने वाले अंबाला कैंट थाने के एसएचओ नरेश कुमार को होम मिनिस्टर मेडल (गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक) से अलंकृत करने की घोषणा की है। यह घोषणा करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस स्टाफ की पीठ भी थपथपाई।

उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने गत दिनों ही अंबाला छावनी में एक किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये है। विज ने बताया कि होम मिनिस्टर मेडल के साथ-साथ इंस्पेक्टर नरेश कुमार को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप और छह महीने का सेवा में विस्तार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस स्टाफ के लिए पदक प्रदान करने की घोषणा की गई थी और उसी कड़ी में इंस्पेक्टर नरेश कुमार को यह पदक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ समूचे प्रदेश में कड़ी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी के रैकेट को तोड़ा जा रहा है। साथ ही अवैध कमाई से बनाई गई प्रापर्टी पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। कहा कि पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को सम्मान प्रदान करने के लिए 30 पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री वीरता पदक और गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक के विजेताओं को क्रमशः दो लाख रुपये और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, मुख्यमंत्री व गृह मंत्री की ओर से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र व स्क्रॉल मिलेगा। पदक विजेता पुलिस कर्मियों को सेवा में छह महीने का विस्तार मिलेगा। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक उत्तम सेवा पदक से सम्मानित होने वाले कर्मियों को डीजीपी का हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र व स्क्रॉल सहित पदक और 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed