फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij said strict action will be taken against culprits in Nuh violence

Nuh Violence: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- नूंह में जिसने जो भी किया, उस पर सख्त कार्रवाई होगी

Thu, 03 Aug 2023 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामले सबसे सामने रखूंगा। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 83 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 159 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij said strict action will be taken against culprits in Nuh violence
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

करनाल में पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता का हालचाल जानने गुरुवार को उनके घर पहुंचे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह उपद्रव में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 83 एफआईआर दर्ज हो चुकी है और 159 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच अभी चल रही है।

विज्ञापन


शहर निवासी पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता ने ऑपरेशन कराया है। इन दिनों पर घर पर आराम कर रहे हैं। जिनका हालचाल जानने गृह मंत्री अनिल विज उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान गृह मंत्री से मुख्यमंत्री के उस बयान पर टिप्पणी लेने का प्रयास किया गया कि जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती है लेकिन इस पर बिना कुछ बोले वह आगे बढ़ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पूर्व मंत्री का हालचाल जानने आए हैं। नूंह हिंसा के सवाल पर बोले कि सभी लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट नहीं डालनी चाहिए, जिससे समाज में अशांति फैल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामले सबसे सामने रखूंगा। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 83 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 159 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जो-जो जिसने जहां-जहां किया है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed