फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij Criticized Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav

गृह मंत्री अनिल विज के कड़वे बोल- जिन्हें दादा के नाम-धर्म का पता नहीं, वे क्या जानें हिन्दू धर्म

Wed, 01 Jan 2020 01:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij Criticized Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav
मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
मंत्री अनिल विज ने नए साल की पूर्व संध्या पर न प्रियंका गांधी को बख्शा और न ही कैप्टन अमरिंदर सिंह, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को छोड़ा। मंत्री विज ने चारों पर तंज कसा और अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा को लेकर टिप्पणी पर विज ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को हिंदू धर्म का क्या पता है, जिसे अपने दादा के धर्म और नाम का नहीं पता, जिसने कभी उनका जन्मदिन नहीं मनाया, वे हिंदू धर्म के बारे में क्या जानते हैं? प्रियंका इससे बाज आएं।
विज्ञापन


पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएए का विरोध करने पर अनिल विज ने कहा कि जो लोग इसकी खिलाफत कर रहे हैं, वह लोग एंटी इंडिया हैं। क्योंकि सीएए में ऐसी कोई बात नहीं कही गई, जिसका किसी को विरोध करना चाहिए। अमरिंदर सिंह पर उन्हें हैरानी होती है, क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से बहुत बड़ी संख्या में सिख आए हैं और वह विरोध कर रहे हैं कि उनको नागरिकता न दी जाए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया के बयान से साफ हो गया है कि पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों की क्या स्थिति है।
विज्ञापन


मंत्री विज ने कहा कि अखिलेश यादव के कहने से क्या होगा? सीएए कानून बन चुका है और यह पूरे देश में लागू होगा। जहां तक वह एनपीआर की बात कर रहे हैं तो वह हर 10 साल के बाद होता है। इसका कानून मनमोहन सिंह ने बनाया था, तब न तो अखिलेश यादव और न ही उनके पिता मुलायम सिंह यादव बोले थे। आज उनको क्यों तकलीफ हो रही है? इसमें किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। ये लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विज का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण को लेकर बेवजह ही हरियाणा और पंजाब पर आरोप लगाते रहते हैं। प्रदूषण के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उन्हें देखना चाहिए कि पूरा साल दिल्ली में प्रदूषण क्यों रहता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed