फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holika Dahan today, know the time of Holika Dahan in Chandigarh

होलिका दहन आज: चंडीगढ़ के लोगों के लिए शुभ रहेगी होली, जानें शहर में होलिका दहन का समय

Thu, 17 Mar 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 12:25 PM IST
सार

कन्या और तुला लग्न में होलिका दहन का समय है। साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। कन्या लग्न शाम छह बजकर 13 मिनट से रात आठ बजकर 30 मिनट तक है। तुला लग्न रात आठ बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 52 मिनट तक है। 

विज्ञापन
Holika Dahan today, know the time of Holika Dahan in Chandigarh
होलिका दहन आज - फोटो : फाइल

विस्तार

इस बार का होलिका दहन सिटी ब्यूटीफुल के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। होलिका दहन गुरुवार को है। शाम सात बजकर 10 मिनट से रात नौ बजकर 55 मिनट तक है। यह कहना है श्री देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे का।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कन्या और तुला लग्न में होलिका दहन का समय है। साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। कन्या लग्न शाम छह बजकर 13 मिनट से रात आठ बजकर 30 मिनट तक है। तुला लग्न रात आठ बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 52 मिनट तक है। 
विज्ञापन


डॉ. दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ की राशि मीन है। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए शहर के लोगों के लिए बहुत ही शुभ कारक होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य है। सूर्य प्रकाश देते हैं और शरीर को निरोग रखते हैं। देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-28 स्थित खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने धर्म सिंधु ग्रंथ के हवाले से बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में भद्रा रहित काल में करना चाहिए। 17 तारीख पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा है। इसके साथ ही अगले दिन प्रदोष काल से पहले ही पूर्णिमा समाप्त हो जा रही है। ऐसे में धर्म सिंधु के एक अन्य नियम के अनुसार जिस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा हो, उस दिन भद्रा मुख काल को छोड़कर होलिका दहन कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव यानी रंगों वाली होली 18 मार्च को खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed