फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holiday in all madrasas in Punjab due to corona virus outbreak

कोरोना वायरस: शाही इमाम बोले- देश की जनता को इससे बचाना ही धर्म, सभी मदरसों में छुट्टी

Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Holiday in all madrasas in Punjab due to corona virus outbreak
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं पूरे प्रदेश के मदरसों में छुट्टी का एलान शाही इमाम पंजाब ने किया है। जुमे की नमाज से हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि विश्व भर में आपदा बनकर सामने आए करोना वायरस से हर एक भारतीय को बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सब को एकजुट होकर इस बीमारी का सामना करना होगा। शाही इमाम ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद ने आज से 14 सौ साल पहले हमें ऐसे समय में क्या करना है, इसके लिए हिदायतें जारी फरमाई। उन्होंने कहा कि हदीस शरीफ के मुताबिक जो इलाके प्रभावित हैं, वहा न जाएं और न ही दूसरी जगह का सफर करें, जिससे लोग बीमार हो, उनको डराएं नहीं, उनकी हिम्मत बढ़ाएं, उनकी मदद करें यही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। शाही इमाम ने नमाजियों से निवेदन किया कि वह घर से वजू कर के आएं, फर्ज के बाद सुन्नत नमाज घर पर ही अदा कीजिए, हर जगह सफाई का अच्छा प्रबंध किया जाए। 

विज्ञापन

वहीं शाही इमाम ने प्रदेश में चल रहे सभी मदरसों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। सभी मस्जिदों के प्रबंधकों को सफाई व्यवस्था और नमाजियों को सुन्नत नमाज घर पर अदा करने की अपील की गई। शाही इमाम ने यह भी स्पष्ट किया कि फर्ज नमाज मस्जिद में ही अदा की जाएगी लेकिन जो लोग बीमार हैं वह घर पर ही नमाज अदा करें। 

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने मस्जिद अहरार ब्राउन रोड पर संबोधित करते हुए कहा कि हम एक दूसरे का साथ दें और इस बीमारी को बढ़ने से रोके। उन्होंने कहा कि कोरोना की कोई दवाई नहीं है इससे बचाओ ही इसकी दवाई है। मौलाना उस्मान ने कहा कि विश्व भर में आई यह आपदा इंसानों की तरफ से प्रकृति के साथ किए गए खिलवाड़ का नतीजा है, समय है कि तौबा करें और प्रकृति का पालन करें।

लुधियाना शाहीन बाग का प्रदर्शन स्थगित
कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार को शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के आदेश पर लुधियाना दाना मंडी में 38 दिनों से चल रहे शाहीन बाग प्रदर्शन को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में शाहीन बाग अपने देश वासियों के साथ है। कोरोना प्रकोप की समाप्ति के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed