फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holiday declared for children till 8th class till 20th January in Chandigarh

Chandigarh News: 20 जनवरी तक आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित, कड़ाके की ठंड के बीच विभाग का एलान

Sun, 14 Jan 2024 10:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

कड़ाके की ठंड की वजह से चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग ने 20 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि स्कूल इस दौरान चाहें तो ऑनलाइन क्लास लगा सकते हैं। 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। विभाग ने दूसरी बार छुट्टियां बढ़ाई हैं। 

विज्ञापन
Holiday declared for children till 8th class till 20th January in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

सर्दी व कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। वहीं, नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। विभाग ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि नौवीं से 12 के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से पहले और चार बजे के बाद नहीं लगनी चाहिए। वहीं, यह भी कहा गया है कि स्कूल चाहें तो आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं।

विज्ञापन


नौ जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां समाप्त होकर स्कूल खुलने जा रहे थे। इससे पहले भी बढ़ती ठंड के चलते विभाग ने 13 जनवरी तक आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं।

विज्ञापन

कई दिनों बाद निकली धूप, सर्दी से मिली मामूली राहत

कई दिनों बाद चंडीगढ़ में शनिवार को धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। धूप निकलने का असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी नजर आया और शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी यह सामान्य से कम है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 16 जनवरी से शहर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इससे बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली लेकिन शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। रविवार को भी धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। 


मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान में बदलाव हो सकता है। धूप निकलने के बावजूद ठंड रहेगी। कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed