{"_id":"e7a9bc2d7ec0b143e284d65f6ed819e3","slug":"holi-special-mawa-gujhiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बनाएं होली स्पेशल- मावा गुझिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बनाएं होली स्पेशल- मावा गुझिया
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Mar 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार करीब है। देश भर में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। यह रंगों का त्योहार है और साथ ही सेलिब्रेशन का। इस अवसर पर घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
इन्हीं पकवानों में से एक है सभी की पसंदीदा गुझिया। यह कई प्रकार की होती है, जैसे- मावा गुझिया, सेब गुझिया, केसर गुझिया, अंजीर गुझिया, काजू गुझिया, पिस्ता गुझिया, बादाम गुझिया आदि।
ये बाजार से लाई जा सकती हैं, लेकिन अगर घर पर अपने हाथ से बनाई जाएं तो मनचाहा स्वाद रखा जा सकता है, तो आइए जानते हैं कि कैसे बनेगी गुझिया-
गुझिया में भरने के लिए ये चाहिए-
मावा - 400 ग्राम
सूजी - 100 ग्राम
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 400 ग्राम
काजू - 100 ग्राम
किशमिश - 50 ग्राम
छोटी इलाइची - 7-8
सूखा नारियल - 100 ग्राम
ऐसे बनेगा गुझिया के लिए कसार-
भारी तले की कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक भून लें।
अब कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें। अब चीनी को पीस लीजिए। सूखे मेवे काटकर तैयार कर लीजिए। अब मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिए। गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है।
विज्ञापन
ये चाहिए होगा गुझिया का आटा तैयार करने के लिए
मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूथने में डालने के लिये
घी - गुझिया तलने के लिये
यूं बनाएं गुझिया के लोई-
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लें। घी पिघला कर आटे में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस आटे में दूध डालकर पानी की सहायता से कड़ा आटा गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।
आधे घंटे बाद आटे को निकालिए और मसल-मसल कर मुलायम कर लीजिए। अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लीजिए और इन लोईयों को गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब एक लोई निकालिए और 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह बेल लीजिए। बेली हुई पूरी को थाली में रखते जाइए। जब 10-12 पूरियां बेल लें तो उनमें कसार भरकर मनचाहा आकार दे लें।
ऐसे भरे गुझिया को-
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गुझिया कतरनी से काट लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गोंठ लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। किनारों से पानी लगाकर बंद करके दबा दें।
उपरोक्त तीनों तरीकों से गुझिया बनाई जा सकती है। जो तरीका आसान लगे उसे आप अपना सकते हैं।
ऐसे तला जाएगा गुझिया को-
अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लीजिए। जब घी अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें 7-8 गुझिया डाल दें और धीमी या मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक पलट-पलट कर तलते रहें। जब हल्की भूरी हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर एक बड़े चौड़े बर्तन में रखते जाएं। सारी गुझिया इसी तरह तल कर तैयार कर लें। गरमा-गरमा गुझिया परोसिए और खाइए। बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद हवाबंद डिब्बे में भरकर रख दें। जब दिल करे निकाल कर खा लें।