फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Player Sharmila Devi has been nominated for Emerging Female Player of the Year award by International Hockey Federation 

गर्व की बात: उभरती सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित हुईं शर्मिला देवी, चंडीगढ़ में सीखे हैं हॉकी के गुर

Thu, 26 Aug 2021 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

शर्मिला मूलरूप से हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं और गृहिणी। शर्मिला हरियाणा के लिए खेलती हैं। हॉकी की शुरुआत उन्होंने चंडीगढ़ से की थी।

विज्ञापन
Hockey Player Sharmila Devi has been nominated for Emerging Female Player of the Year award by International Hockey Federation 
हॉकी खिलाड़ी शर्मिला देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ की हॉकी ट्रेनी व टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही शर्मिला देवी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने साल की उभरती हुई सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ब्रिटेन से हार गई थी।

विज्ञापन


हालांकि, टीम पहली बार ओलंपिक के समीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। बीते दिनों शहर में टोक्यो ओलंपिक में शामिल हॉकी खिलाड़ियों को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया था। 
विज्ञापन



मेरे और परिवार के लिए गर्व की बात : शर्मिला
19 वर्षीय फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी शर्मिला देवी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से पुरस्कार के लिए नामित होना मेरे साथ मेरे परिवार के लिए भी गर्व की बात है। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया कांस्य पदक से चूक गई, इसके लिए टीम की खिलाड़ी निराश जरूर हैं, लेकिन अब हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा। शर्मिला साल 2018 में पहले भारतीय जूनियर टीम में चुनी गई थी। बेहतरीन परफारमेंस के चलते एक वर्ष बाद 2019 में भारतीय महिला टीम में चयनित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से शुरू हुआ था हॉकी का सफर
शर्मिला मूलरूप से हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं और गृहिणी। शर्मिला हरियाणा के लिए खेलती हैं। हॉकी की शुरुआत उन्होंने चंडीगढ़ से की थी। चंडीगढ़ के खेल विभाग की हॉकी अकादमी के लिए साल 2012 में ट्रायल लिए गए थे। शर्मिला ने ट्रायल पास कर अकादमी में एडमिशन लिया। सेक्टर-18 स्थित हॉकी स्टेडियम में शर्मिला ने कोच रजिंदर सिंह और मंजीत कौर से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। साल 2016 तक हॉकी अकादमी की ट्रेनिंग ली। इस दौरान अकादमी के हॉस्टल में रहते हुए शहर के सरकारी स्कूल से 7वीं से 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed