{"_id":"5bb7b590867a5507aa62cb2d","slug":"hockey-player-balbir-singh-senior-situation-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर की हालत अब भी नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर की हालत अब भी नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Balbir Singh Senior
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर (94) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर को उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। वहीं, शाम होते होते हालत में सुधार हुआ। देर रात तक अभी भी वैसी ही स्थिति बनी हुई हैं। यहां यह बता दें कि सोमवार को सीनियर को सांस लेने में तकलीफ होने पर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रेस्पिरेटरी वार्ड में रखा गया है। पीजीआई के डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें उच्च रक्तचाप और सीने में जकड़न की शिकायत है। पीजीआई में बेटी सुशबीर कौर और नाती कबीर उनके साथ हैं। बलबीर सिंह के प्रशंसक और चाहने वाले सुबह से खैरियत जानने के लिए पीजीआई आ रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के खेल मंत्री पहुंचे पीजीआई, बलबीर सिंह सीनियर का हाल पूछा
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की हालत बीते कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई है। वह पिछले सोमवार से पीजीआई में भर्ती हैं। शुक्रवार को पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी उनका हालचाल पूछने पीजीआई पहुंचे। यहां उन्होंने बलवीर सिंह सीनियर का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मिलकर उनकी हालत और सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह से मिले और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से हर तरह की मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपको किसी किस्म की कोई भी मदद की जरूरत हो तो पंजाब सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हम सब बलबीर सिंह सीनियर के जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना करते हैं। इस मौके पर खेल मंत्री के साथ हॉकी ओलंपियन बलदेव सिंह और अजीत सिंह और पूर्व हॉकी खिलाड़ी और लोक गायक हरदीप सिंह भी मौजूद थे।