फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Historic Red Fort, Rajpath Punjab, glimpses of valor and culture

राजपथ पर पंजाब की झांकी, दिखी शौर्य और संस्कृति की झलक

Fri, 27 Jan 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jan 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Historic Red Fort, Rajpath Punjab, glimpses of valor and culture
राजपथ पर पंजाब की झांकी
देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया। राजपथ से लेकर पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर है। इस मौके परेड में पंजाब की संस्कृति का बखान करती झांकी निकाली गई जिसने सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 4 वर्ष  बाद इस बार पंजाब के लोकनाच की झलक गणतंत्र दिवस की परेड में  दिखी। 'जागो आई आ' विषय पर आधारित पंजाब की झांकी ने पंजाबी सभ्याचार का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

 
पंजाबी विवाह मौके जागो विवाह से एक रात पहले निकाली जाती है, जिसमें दूल्हे या दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त पूरे गांव में घूम कर लाईट या दीए वाली गागर उठा कर लोगों को अपनी, खुशी में शामिल होने का न्योता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की झांकी को देख मस्ती के रंग में डूबे

Historic Red Fort, Rajpath Punjab, glimpses of valor and culture
राजपथ पर पंजाब की झांकी
इस जागो की झांकी में सबसे आगे 4 महिलाएं पंजाबी लिबास में जागो सिर पर रख कर नाचती नजर आ रही हैं।  झांकी के आखिर में गांव के एक घर को विवाह के माहौल में सजाया गया है। घर की दीवारों को भी पंजाबी कलेवर में रंगा गया है।

बताने योग्य है कि इससे पहले 2012 में पंजाब की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई थी । उसके बाद राज्य सरकार की तरफ से बाबा फरीद, बैसाखी, खालसा विरासत, मां भागों, प्रवासी पक्षियों समेत कई विषय पर पंजाब की तरफ से लगातार गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनने की कोशिश की गई थी। पंजाब को 2017 में  जागो विषय को केंद्र ने हरी झंडी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed