{"_id":"5c9b0c6bbdec2213fa1faee9","slug":"hisar-child-nadeem-out-of-danger-was-rescued-from-60-feet-deep-borewell","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"60 फीट गहरे बोरवेल से 48 घंटे बाद निकला मासूम नदीम अब खतरे से बाहर, देखभाल में जुटी मां-नर्सें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीट गहरे बोरवेल से 48 घंटे बाद निकला मासूम नदीम अब खतरे से बाहर, देखभाल में जुटी मां-नर्सें
Wed, 27 Mar 2019 11:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल से निकाला गया मासूम
60 फीट गहरे बोरवेल से 48 घंटे बाद निकाले गए डेढ़ साल का मासूम नदीम अब खतरे से बाहर है। मां और साथ नर्सें अब उसकी देखभाल में जुटी हैं। हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उपचाराधीन नदीम की हालत अब लगभग खतरे से बाहर है। उसकी हालत में दिन-ब-दिन लगातार सुधार हो रहा है।
डॉक्टरों को मंगलवार को नदीम की हालत में काफी सुधार प्रतीत हुआ। अब डॉक्टर उसे हर तीन घंटे बाद तरल पदार्थ दे रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन उसके अलग-अलग टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, नदीम तेजी से रिकवर कर रहा है, जिससे यह कहा जा सकता है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा।

Trending Videos
गड्ढे से बाहर निकले 100 घंटे से ज्यादा का समय
सर्वोदय अस्पताल में उपचाराधीन नदीम को मंगलवार शाम गड्ढे से बाहर निकले 100 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। उसे 22 मार्च की शाम 5:20 बजे बाहर निकाला गया था। शुरुआत में नदीम की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार, उसे निमोनिया था और काफी इंफेक्शन भी था, लेकिन दिन-ब-दिन उसकी हालत में सुधार आता गया। डॉक्टरों के अनुसार, नदीम के कॉनशियस लेवल में सुधार हुआ है। हर रोज नदीम का बीपी चेक किया जा रहा है और ब्लड यूरिया की रिपोर्ट ली जा रही है।
नदीम की हालत अब खतरे से बाहर कही जा सकती है। बहुत जल्दी रिकवर कर रहा है। उसे लगातार कुछ अंतराल के बाद तरल पदार्थ दिया जा रहा है और हर रोज टेस्ट करके प्रोग्रेस रिपोर्ट ली जा रही है। उम्मीद है नदीम जल्द ही ठीक हो जाएगा।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार