फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu Temple Vandalised In Sindh of Pakistan

पाकिस्तान में दहशत में हिंदू, उपद्रवियों ने मंदिर में की तोड़फोड़, धार्मिक ग्रंथ और झंडा जलाया

Tue, 28 Jan 2020 11:04 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Hindu Temple Vandalised In Sindh of Pakistan
देवी मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू युवती का बलपूर्वक धर्म परिवर्तन कर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़के के साथ करने का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने लोगों को भड़काने के बाद चाचरों कस्बे में स्थित एतिहासिक मां भटियानी देवी का मंदिर तोड़ दिया। 

विज्ञापन


कट्टरपंथियों की भीड़ ने सोमवार सुबह मंदिर पर हमला कर वहां स्थित मूर्ति पर कालिख पोती। बाद में मूर्ति को खंडित कर दिया। मंदिर में सुशोभित धार्मिक ग्रंथों व लाल झंडे को जला दिया। मंदिर के मुख्य द्वार पर मंदिर के बारे में उर्दू में लिखे पत्थर को भी तोड़ दिया गया। मंदिर के बाहरी दीवार भी तोड़ डाली।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बसे हिंदू समुदाय के लोग दहशत में हैं। पाकिस्तान के हिंदू संगठनों ने मंदिर तोड़े जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कट्टरपंथियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष पाकिस्तान में हिंदू व सिख लड़कियों के अपहरण के बाद उनका धर्म परिवर्तन करवाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष भी सिंह प्रांत के घोटकी टाउन में कट्टरपंथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि सिंध में मां भाटियानी का मंदिर तोड़ दिया गया है।

उन्होंने चार फोटो भी अपलोड किए हैं। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने देश विभाजन के बाद पहली बार सियालकोट के सर्कुलर रोड में स्थित शिवाला तेजभान मंदिर को पिछले वर्ष खोला था। तब पाकिस्तान अकाफ बोर्ड के अधिकारियों ने हिंदू समुदाय को विश्वास दिलाया था कि पाकिस्तान के हिंदू मंदिरों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

डरे हुए हैं हिंदू, पाक सरकार करे सुरक्षा

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के अल्पसंख्यक सदस्य ख्याल दास कोहिस्तानी ने अमर उजाला को भेजे ऑडियो में इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इमरान खान सरकार की जिम्मेदारी है कि यहां बसे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा करे। कट्टरपंथियों ने मंदिर को तोड़ा है।

इससे पहले जैकबाबाद में एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उसकी शादी मुस्लिम लड़के से करवाने की वारदात हुई थी। हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन के बाद अब मंदिर तोड़ने की घटना से हिंदू भयभीत हैं। हिंदुओं में फैले डर को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed