फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Sports Miniter wife bag theft in Chandigarh

हिमाचल के खेल मंत्री की पत्नी का 2.50 लाख रुपये और गहने से भरा बैग चोरी

Wed, 09 Oct 2019 02:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Himachal Sports Miniter wife bag theft in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-8 की मार्केट से हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की पत्नी का कार से 2.50 लाख नगदी और लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब उनका ड्राइवर कार में बैठा था। इसी बीच शातिर ने दस-दस का नोट गिरने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। बैग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्राइवर से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित हेडमास्टर सैलून के पास पार्किंग में खड़ी एक कार से लाखों की नगदी और गहने चोरी हो गए हैं। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि मनाली के गांव सिमसा निवासी शिकायतकर्ता रजनी ठाकुर हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की पत्नी हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ किसी काम से आई हुई थी। वह सेक्टर-27 स्थित हिमाचल भवन में ठहरी हुई थी। वह बीते दोपहर को कार से सेक्टर-8 स्थित हेडमास्टर सैलून में आई। इस दौरान कार (एचपी66-0001) को ड्राइवर ने पार्किंग में खड़ी कर दी। सैलून से करीब चार घंटे बाद वापस हिमाचल भवन पहुंचीं। वहां जाकर पता चला कि कार में रखा बैग गायब है। बैग में 2.50 लाख रुपये नगदी, मेटल नेकलेस और कुछ जरूरी कागजात थे। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्राइवर से पूछताछ कर जांच आगे शुरू की। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह कार में बैठा था, इस दौरान उसके पास एक युवक आकर बोला कि बोनट के पास दस-दस के 4 से 5 नोट गिरे हैं। वह कार से नीचे उतरकर नोट उठाने लगा, तभी पलटकर देखा तो वहां खड़ा युवक गायब है। पुलिस को ड्राइवर ने बताया कि उन सभी नोटों को उसने एक मांगने वाली महिला को दे दिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक ओर पुलिस के शक की सुई ड्राइवर की ओर भी घूम रही है, जबकि दूसरी तरफ पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान हो सके। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह है सक्रिय
नोट गिरने का झांसा देकर बैग चोरी करने का मामला चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों में कई बार देखने को मिला है। बीते कुछ साल से शातिर वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस तरीके के गिरोह को पकड़ने में अभी तक नाकाम रही है। बता दें कि शातिर नोट गिरने और कार से तेल लीकेज का झांसा देकर वारदात को अंजाम देते हैं। इस तरीके का गिरोह पूरे ट्राइसिटी में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed