फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   himachal pradesh governor acharya devvrat life profile

हिमाचल के सिरमौर बने डॉ. देवव्रत के निजी जीवन का बड़ा सीक्रेट

Mon, 10 Aug 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Aug 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh governor acharya devvrat life profile

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल आचार्य देवव्रत मूलरूप से पानीपत जिले के रहने वाले हैं। उनकी तीनों बहन सोनीपत जिले में शादीशुदा हैं। एक गोहाना, दूसरी नदीपुर माजरा और सबसे छोटी बहन राजबाला खरखौदा के गांव सेहरी में हैं। राजबाला फिलहाल परिवार सहित शहर के ककरोई रोड पर सोनीपत में रहती हैं। उनके पति सतपाल दहिया प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते हैं।

विज्ञापन


...जब सुभाष से देवव्रत बन गए आचार्य
आचार्य देवव्रत के बहनोई सतपाल दहिया ने बताया देवव्रत चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। बचपन में माता-पिता ने उनका नाम सुभाष रखा था। वह शुरू से ही स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों से प्रभावित रहे और आर्य समाज से जुड़ गए। 1981 गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आचार्य देवव्रत बन गए। उस समय पांच से 10 विद्यार्थी ही गुरुकुल में थे, लेकिन आज 15 से 20 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बहन से राखी बंधवाना नहीं भूलते कभी

himachal pradesh governor acharya devvrat life profile

पानीपत जिले के गांव पाउटी स्थित गाहल्याण परिवार के सुभाष यानी हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल आचार्य देवव्रत बहन-भाई के रिश्ते के प्रति बेहद समर्पित हैं।

वे हर साल अपनी छोटी बहन सोनीपत के ककरोई रोड निवासी राजबाला से राखी बंधवाना नहीं भूलते। प्रयास करते हैं खुद बहन के घर आकर राखी बंधवाए, अगर व्यस्तता ज्यादा रहती है तो खुद बहन को कुरुक्षेत्र बुला लेते हैं।

वह राज्यपाल बनने की घोषणा होने के दो दिन पहले गुरुवार को सोनीपत बहन को तीज की बधाई देने आए थे। राजबाला रविवार सुबह भाई को राज्यपाल बनने की बधाई देने कुरुक्षेत्र गई थीं। बहन 12 अगस्त को जब आचार्य देवव्रत शिमला में हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की शपथ लेंगे, वे पूरे परिवार सहित शिमला जाएंगी।

12 अगस्त को हिमाचल राजभवन में लेंगे शपथ

himachal pradesh governor acharya devvrat life profile

हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद  आचार्य डॉ.देवव्रत रविवार को सुबह दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने वहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उसके बाद केंद्रीय  मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, केंद्रीय वित्त मंत्री  अरुण जेटली से मुलाकात की।

वह मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे और 12 अगस्त को दोपहर बाद शिमला स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलवंत सैनी ने बताया कि डॉ. देवव्रत ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शांता कुमार के साथ भी चर्चा की। फिलहाल हरियाणा पुलिस की लोकल गारद उनकी सुरक्षा में लगाई गई है।

हिमाचल प्रदेश का सुरक्षा दस्ता भी मंगलवार को ही कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। सैनी ने बताया कि आचार्य  देवव्रत का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है। वह मंगलवार को सुबह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए रवाना होंगे और 12 अगस्त को अपराह्न तीन बजे बजे हिमाचल प्रदेश के राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed